फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ईरान के हमले से ध्वस्त हुई इस्राइल की इमारत, अंदर से निकला कांपता हुआ ये जीव, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

Sun, 15 Jun 2025 03:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ईरान की तरफ से दागी गईं मिसाइलें यरुशलम और तेल अवीव जैसे बड़े शहरों समेत कई इलाकों में गिरीं। इस्राइल की सरकार के मुताबिक, तेल अवीव पर हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 64 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
ईरान के हमले से ध्वस्त हुई इस्राइल की इमारत, अंदर से निकला कांपता हुआ ये जीव - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: मिडिल ईस्ट लंबे समय से युद्ध की आग में जल रहा है। इस्राइल और ईरान की जंग ने इसे और बढ़ा दिया है। बीते 48 से ज्यादा घंटों से दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं। इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 3' के तहत 150 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। 

विज्ञापन


ईरान की तरफ से दागी गईं मिसाइलें यरुशलम और तेल अवीव जैसे बड़े शहरों समेत कई इलाकों में गिरीं। इस्राइल की सरकार के मुताबिक, तेल अवीव पर हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 64 लोग घायल हुए हैं। इस हमले के बाद की कई तस्वीरें देखने को मिली हैं,  इनमें लोगों को रेस्क्यू करते देखा गया। 

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। इंसानों के बीच छिड़ी जंग में बेजुबान जानवर भी फंसे हुए नजर आ रहे हैं। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी मिसाइल से तेल अवीव की एक बिल्डिंग पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। इमारत के मलबे में एक कुत्ता फंसा हुआ था, जिसे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन




Most Expensive Grapes: दुनिया का सबसे महंगा अंगूर, एक गुच्छे की कीमत में खरीद सकते हैं कार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस्क्यू टीम मलबे के नीचे से एक डरे-सहमे कुत्ते को निकालती है, जो डरकर कांप रहा था। उसकी आंखों में खौफ साफ दिख रहा है। एक शख्स कुत्ते को गोद में उठाकर प्यार से गले लगाता है। माना जा रहा है कि यही शख्स कुत्ते का मालिक है। यह पल इतना भावुक था कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Viral Video: मध्य प्रदेश में एक शख्स ने पत्नी के लिए बनवाया ताजमहल! वायरल वीडियो देखकर आखें खा जाएंगी धोखा

वीडियो वायरल होने के बाद एक शख्स ने लिखा है, बेचारा कितना डरा हुआ था... इस्राइल में जानवर भी बम और सायरन की आवाज से सदमे में हैं। देखकर दिल टूट जाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें