फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: 2 हफ्ते के मरे बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रही मां डॉल्फिन, करोड़ों लोगों की आंखें हुईं नम

Tue, 04 Aug 2026 04:19 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में एक मां डॉल्फिन अपने दो सप्ताह के मृत बच्चे को पीठ पर लेकर लगातार तैरती रही। इस भावुक वीडियो को अब तक करीब 3 करोड़ लोग देख चुके हैं और लोग इसे मां के अटूट प्रेम की मिसाल बता रहे हैं।
विज्ञापन
मरे हुए बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रही मां डॉल्फिन - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुद्र की अथाह गहराइयों से सामने आया एक वीडियो लाखों लोगों की आंखें नम कर रहा है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से सामने आई इस भावुक घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू लिया है। समुद्री जीवों के संरक्षण और उन पर शोध करने वाली संस्था जियोग्राफ मरीन रिसर्च ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसमें 'फ्रैगल' नाम की एक मां डॉल्फिन अपने महज दो सप्ताह के मृत बच्चे को पीठ पर उठाए लगातार समुद्र में तैरती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में मां डॉल्फिन अपने बच्चे को एक पल के लिए भी खुद से अलग नहीं होने देती। वह पूरे समय बेहद सावधानी से उसके शव को अपनी पीठ पर संभाले रहती है। यह दृश्य देखकर ऐसा महसूस होता है मानो वह अब भी अपने बच्चे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
रिसर्चर्स के मुताबिक, 'फ्रैगल' नाम इस डॉल्फिन को शोधकर्ताओं ने दिया है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उसने अपने बच्चे को खोया है। इससे पहले भी उसके तीन बच्चों की मौत हो चुकी है और अब यह उसका लगातार चौथा शावक है, जिसकी जान चली गई। टीम का कहना है कि इस गहरे सदमे के कारण मां डॉल्फिन कई दिनों से भोजन भी नहीं कर सकी है। उसका पूरा ध्यान केवल अपने बच्चे के शव को संभालने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

 


गंभीर संक्रमणों की वजह से हुई मौत
शोधकर्ताओं ने बताया कि इस डॉल्फिन शावक का जन्म सर्दियों के मौसम में हुआ था। जन्म के समय ही आशंका जताई गई थी कि कड़ाके की ठंड में उसका जीवित रह पाना बेहद मुश्किल होगा। मौत से कुछ दिन पहले रिसर्चर्स ने उसकी तेज चलती सांसों पर भी गौर किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि निमोनिया या फेफड़ों में गंभीर संक्रमण उसकी मौत की संभावित वजह हो सकता है।

कठिन समय में दूसरी डॉल्फिन ने दिया साथ
रिसर्च टीम का कहना है कि मां डॉल्फिन तब तक अपने बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रहेगी, जब तक उसकी ताकत जवाब नहीं दे देती। हालांकि, जीवित रहने के लिए उसे आखिरकार बच्चे के शव को छोड़कर भोजन करना ही होगा। वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि इस कठिन समय में वह अकेली नहीं है। उसके आसपास कई दूसरी डॉल्फिन भी एक घेरा बनाकर उसके साथ तैर रही हैं। यह दृश्य मानो समुद्र के भीतर भी रिश्तों, अपनापन और शोक की गहरी भावना को बयां करता है।

वीडियो देख भावुक हुए लोग
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक करीब 3 करोड़ बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग इस सीन को बेहद भावुक बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इंसानों को भी जानवरों से प्रेम, संवेदना और अपने रिश्तों को निभाने का जज्बा सीखना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें