फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: क्या आपने भी देखा है ऐसा सामूहिक शौचालय? वीडियो देख लोग बोले- तगड़ा जुगाड़ लगाया है

Fri, 25 Apr 2025 11:16 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक सामूहिक शौचालय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और यूजर्स इसे दोस्तों में और रिश्तेदारों में भी खूब शेयर कर रहे हैं तो आज की इस खबर में हम आपको उसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सामूहिक शौचालय देखा है क्या - फोटो : इंस्टाग्राम @global_informers_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमारी हंसी फूट पड़ती है। यहां की दुनिया बहुत ही अलग है। इंटरनेट पर अतरंगी चीजें और सतरंगी वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। यही नहीं, इंस्टाग्राम की एक और खास बात यह है कि आप जिस भी वीडियो को लाइक या शेयर करते हैं तो वो आपकी फीड में नजर आने लगता है। ऐसे में अगर आप कुछ अलग देखने के शौकीन हैं तो यह खबर भी आपके लिए ही है। सोशल मीडिया पर एक सामूहिक शौचालय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है और यूजर्स इसे दोस्तों में और रिश्तेदारों में भी खूब शेयर कर रहे हैं तो आज की इस खबर में हम आपको उसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आपने कई बार सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल किया होगा, जैसे होटल और रेस्टोरेंट के टॉयलेट्स। इन शौचालयों का डिजाइन अलग-अलग होता है और हर एक में दरवाजा भी होता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अतरंगी वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बहुत अजीब शौचालय दिखाया गया है।




अतरंगी टॉयलेट वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा
इस शौचालय में एक साथ कई भारतीय शैली के कमोड्स लगे हुए हैं और इनमें कोई भी कवर नहीं है। इसका मतलब है कि अगर दो लोग एक साथ शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वे एक-दूसरे को देख सकते हैं। अब इस वीडियो को देख लोग हैरानी जता रहे हैं और इस क्रिएटिविटी की भी दाद दे रहे हैं कि आखिर लोग ऐसा कैसे सोच सकते हैं और उनका दिमाग किस सीमा तक जा  सकता है।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @global_informers_official अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा गया है, "चीन में टॉयलेट, क्या आप यहां जाएंगे?" वीडियो को अब तक बहुत से लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को लेग अपनी स्टोरी और दोस्तों के साथ खूब शेयर कर रहे हैं। साथ ही यह वीडियो अब तक सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा चुका है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "पहली बार ऐसा देख रहा हूं।" दूसरे ने कहा, "ये अभी बन रहा है।" तीसरे ने इसे "सामूहिक शौचालय" बताया। वहीं, कई लोगों ने हंसी वाली इमोजी भी भेजी है। एक और यूजर का कहना है कि सही है कि अब अकेलापन महसूस नहीं होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें