प्रकृति कब और किस रूप में आपको चौंका दे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कभी बादलों के बीच कोई आकृति नजर आती है तो कभी पहाड़ों की परछाइयां ऐसा दृश्य बना देती हैं, जिसे देखकर आंखें कुछ पल के लिए ठहर जाती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा रहा है। इसमें पहाड़ पर बनी एक आकृति लोगों को हनुमान जी की गदा जैसी दिखाई दे रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो उस कपल ने रिकॉर्ड किया है, जिसने शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी छोड़कर हिमालय के एक गांव में रहने का फैसला किया है। इंस्टाग्राम पर यह 14 सेकंड का वीडियो तीन अगस्त को शेयर किया गया। कपल इस समय लद्दाख की यात्रा पर है और सफर के दौरान सामने आए खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर लोगों के साथ साझा कर रहा है।
पहाड़ पर दिखा हनुमान जी का गदा
वीडियो में अंकुर कंधे पर बैग टांगे पहाड़ी रास्ते पर हाइकिंग करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान उनकी नजर सामने पहाड़ पर पड़ती है और वह वहां दिखाई दे रही आकृति को कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं। उनके मुताबिक, यह नजारा लेह पैलेस के ठीक सामने दिखाई दिया। पहाड़ पर पड़ती सूरज की रोशनी और उससे बनी परछाई ने मिलकर ऐसी आकृति बना दी, जो देखने में हनुमान जी की गदा जैसी लगती है।
लोग हुए हैरान
खुद कपल का कहना है कि जब उन्होंने पहली बार इस दृश्य को देखा तो उन्हें भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। यही वजह है कि उन्होंने इस पल को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग भी इसे देखकर हैरान हैं और प्रकृति की इस अनोखी छटा की तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हनुमानजी हर जगह हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने पाब्लो पिकासो का जिक्र करते हुए लिखा कि इंसान जो कुछ भी सोच सकता है, वह सच हो सकता है। एक और यूजर ने कहा कि प्रकृति अपनी खूबसूरती से हमेशा इंसान को हैरान कर देती है। बताया गया है कि यह कपल मनाली के एक गांव में रहता है। दोनों समय-समय पर अलग-अलग जगहों की यात्रा करते हैं और अपने अनुभव से जुड़े वीडियो लोगों के साथ साझा करते हैं। इस वक्त दोनों जम्मू-कश्मीर स्टेट एंड रोड ट्रांसपोर्ट की बस से सफर करते हुए लद्दाख घूम रहे हैं और अपनी यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।