सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। कभी कोई जानवर अजीब हरकत करता हुआ दिख जाता है तो कभी कोई इंसान ऐसा स्टंट कर देता है जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, वह यही सोचता रह गया कि भला कोई इंसान ऐसा कैसे कर सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अगर आपको कोई कहे कि एक शख्स ने अपने हाथ उबलते हुए तेल में डाल दिए तो क्या आप यकीन करेंगे? सुनने में यह किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो बिल्कुल असली बताया जा रहा है। इसमें एक आदमी को खौलते तेल की कढ़ाई के पास खड़े देखा जा सकता है। तेल इतना गर्म है कि उसमें से भाप उठ रही है। मगर वह व्यक्ति बिल्कुल आराम से खड़ा है। अचानक वह बिना किसी डर या झिझक के अपना हाथ उस उबलते तेल में डाल देता है और कुछ पल बाद निकाल भी लेता है और उसके चेहरे पर दर्द का कोई असर तक नहीं दिखता
गर्म तेल में हाथ डाल लेता है शख्स
वीडियो देखने वाले लोग हैरान रह गए कि आखिर यह कैसे संभव है। आम तौर पर तो थोड़ा सा गर्म तेल भी त्वचा पर गिर जाए तो छाले पड़ जाते हैं, लेकिन इस शख्स का तो कुछ भी नहीं हुआ। ना हाथ जले, ना कोई निशान। इस दौरान वह शख्स बड़े कूल अंदाज में कैमरे की ओर देखता है और तेल की कुछ बूंदें दिखाता है, मानो यह कोई मामूली बात हो।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आया, लोग कमेंट सेक्शन में टूट पड़े. किसी ने लिखा, “ये तो जादू है भाई” तो किसी ने पूछा, “क्या सच में ये उबलता तेल है या फिर कोई चालाकी?” कई लोगों ने मजाक में लिखा कि यह शख्स शायद हाथ धोने का नया तरीका खोज निकला है। कुछ यूजर्स को लगा कि यह वीडियो एडिटेड है, जबकि कुछ ने कहा कि शायद तेल पूरी तरह उबला हुआ नहीं था या शख्स ने पहले से कोई खास ट्रिक अपना रखी थी। वहीं, कुछ लोगों ने वैज्ञानिक अंदाज में भी राय दी, उनका कहना था कि अगर तेल में नमी या पानी की पतली परत हो तो वह कुछ सेकंड के लिए हाथ को जलने से बचा सकती है।