फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: 'मिट्ठू' को ढूंढकर लाओ, 50 हजार रुपये ले जाओ, ग्वालियर के परिवार की अपील ने छुआ लोगों का दिल

Sat, 01 Aug 2026 12:34 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक परिवार अपने पालतू तोते 'मिठ्ठू' के लापता होने से बेहद परेशान है। चार दिनों से उसकी तलाश में परिवार पोस्टर लगवा रहा है, ई-रिक्शा से पूरे शहर में मुनादी करवा रहा है और उसे सुरक्षित वापस लाने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की है। इस अनोखी पहल की शहरभर में चर्चा हो रही है।
 
विज्ञापन
तोते को खोजने के लिए लोग परेशान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी के लिए पालतू जानवर या पक्षी सिर्फ शौक हो सकता है, लेकिन कई परिवारों के लिए वे घर के सदस्य जैसे होते हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक परिवार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उनके घर का चहेता तोता 'मिट्ठू' पिछले चार दिनों से लापता है और उसे वापस लाने के लिए परिवार हर संभव कोशिश कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इस वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ग्वालियर के विवि थाना क्षेत्र के अलकापुरी कलेक्ट्रेट रोड स्थित एनजी ग्रांड में रहने वाले शशांक ओझा के परिवार के अनुसार, मिट्ठू पिछले करीब एक साल से उनके साथ रह रहा था। समय के साथ वह परिवार का ऐसा हिस्सा बन गया कि उसके बिना घर सूना लगने लगा है। परिवार ने बताया कि तीन-चार दिन पहले मिठ्ठू अचानक घर से उड़ गया। पहले उन्होंने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने मदद के लिए लोगों का सहारा लेने का फैसला किया।

विज्ञापन


तोते को खोजने के लिए लोग परेशान
तोते को खोजने के लिए परिवार ने एक अलग ही तरीका अपनाया। उसकी तस्वीर और पहचान से जुड़ी जानकारी के साथ पूरे शहर में ई-रिक्शा के जरिए मुनादी करवाई जा रही है। ई-रिक्शा चालक सोनू अलग-अलग मोहल्लों और बाजारों में जाकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि अगर किसी को यह तोता दिखाई दे तो परिवार को तुरंत सूचना दें।

तोते की पहचान की सार्वजनिक
परिवार ने मिट्ठू की पहचान भी सार्वजनिक की है, ताकि लोग उसे आसानी से पहचान सकें। उनके मुताबिक तोते का रंग हरा है और उसके सिर पर ग्रे और लाल रंग का तिलक जैसा निशान बना हुआ है। शशांक ओझा का कहना है कि यही उसकी सबसे खास पहचान है और उन्हें उम्मीद है कि इसी के आधार पर कोई न कोई उसे पहचान लेगा।

50 हजार रुपये का रखा इनाम
अपने पालतू साथी को वापस पाने की इस कोशिश में परिवार अब तक करीब 5 हजार रुपये खर्च कर चुका है। पोस्टर छपवाने, ई-रिक्शा से प्रचार कराने और अन्य व्यवस्थाओं पर लगातार खर्च किया जा रहा है। परिवार का कहना है कि उनके लिए पैसे से ज्यादा अहम मिट्ठू की सुरक्षित वापसी है। तलाश को और तेज करने के लिए परिवार ने बड़ा इनाम भी घोषित किया है। शशांक ओझा ने कहा है कि जो भी व्यक्ति मिट्ठू के बारे में सही जानकारी देगा या उसे सुरक्षित वापस लेकर आएगा, उसे 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें