फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में लगे एंटी-सुसाइड फैन, 10 किलो से ज्यादा वजन पड़ते ही आ जाएंगे नीचे; छात्रों की सुरक्षा के लिए इंतजाम

Fri, 23 Oct 2026 05:11 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: कॉलेजों और आईआईटी में छात्रों की आत्महत्या के मामलों के बीच गुजरात की एक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें खास तरह के पंखे दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें एंटी-सुसाइड फैन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हॉस्टल में लगे एंटी-सुसाइड फैन - फोटो : एक्स@Khurpenchinfra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई शिक्षण संस्थानों में छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। पढ़ाई का दबाव, परीक्षा की चिंता और निजी परेशानियां कई बार छात्रों के लिए मुश्किलें खड़ी कर देती हैं। ऐसे में हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर गुजरात की एक यूनिवर्सिटी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस वीडियो में हॉस्टल के कमरों में खास तरह के पंखे लगे दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें एंटी-सुसाइड फैन कहा जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


 हॉस्टल में कैसे काम करते हैं ये खास पंखे?
वायरल वीडियो में दिख रहा पंखा सामान्य पंखे से अलग नजर आता है। इसे छत से जोड़ने के लिए स्प्रिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया दिखाई देता है। वीडियो में व्यक्ति जैसे ही पंखे को नीचे खींचता है, वह छत से नीचे आ जाता है। इस तरह की व्यवस्था का मकसद ज्यादा भार पड़ने की स्थिति में खतरे को कम करना बताया जा रहा है। हालांकि, केवल वीडियो देखकर इस पंखे की पूरी तकनीक और सुरक्षा की गारंटी के बारे में कुछ कहना सही नहीं होगा। इसके लिए पंखे की बनावट, उसकी जांच और इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी होना जरूरी है।
 

विज्ञापन


सिर्फ पंखे बदलने से कैसे दूर होगी समस्या?
छात्रों की सुरक्षा के लिए हॉस्टल में इस तरह के इंतजाम जरूरी हो सकते हैं, लेकिन मानसिक परेशानी से जूझ रहे छात्रों की मदद करना भी उतना ही अहम है। पढ़ाई, परीक्षा और भविष्य की चिंता के बीच कई छात्र अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं कर पाते। ऐसे में कॉलेजों में काउंसलिंग, समय पर मदद और भरोसेमंद बातचीत की व्यवस्था होनी चाहिए।

वायरल वीडियो पर क्या कह रहे हैं लोग?
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स इसे छात्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि केवल पंखे बदलने से आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता। कई यूजर्स ने छात्रों पर पढ़ाई का दबाव कम करने और उनकी मानसिक परेशानियों को समझने की जरूरत बताई है। उनका मानना है कि सुरक्षा के इंतजामों के साथ ऐसा माहौल बनाना भी जरूरी है, जहां छात्र बिना डर के अपनी बात कह सकें और जरूरत पड़ने पर मदद मांग सकें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें