फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गधे पर बैठकर बारात लेकर निकला दूल्हा, अगले ही पल में जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 06 May 2026 04:19 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में दूल्हे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह किसी कार या घोड़े पर नहीं बल्की गधे पर बैठकर बारात लेकर जाता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
गधे पर बैठकर गया दूल्हा - फोटो : instagram/beena_negi_1810
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Funny Video Viral: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा सामने आ ही जाता है, जो या तो दिमाग घुमा दे या पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दे। कभी हैरान करने वाले स्टंट, तो कभी ऐसे मजेदार पल, जिन्हें लोग बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पाते। इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको पहले चौंकाएगा और फिर ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगा।

विज्ञापन


हर दूल्हा चाहता है कि उसकी शादी खास और यादगार बने। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, कोई लग्जरी कार से एंट्री करता है, तो कोई घोड़ी पर शान से बैठकर आता है। लेकिन इस वायरल वीडियो में दूल्हे ने कुछ हटकर करने की सोची, जो उसके लिए यादगार तो बना, लेकिन थोड़े “ट्विस्ट” के साथ।

गधे पर सवार होकर निकला दूल्हा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा पहाड़ी रास्ते से गधे पर बैठकर अपनी बारात लेकर जा रहा है। शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक लगता है, लेकिन जैसे ही रास्ता थोड़ा मुश्किल होता है, दूल्हे का संतुलन बिगड़ने लगता है। एक पल ऐसा आता है जब लगता है कि अब तो दूल्हा गया, लेकिन किसी तरह वह खुद को संभाल लेता है। यह पूरा नजारा इतना मजेदार है कि देखने वाले अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे।
विज्ञापन


देखें वीडियो




इस फनी मोमेंट ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “दूल्हे का तो दिन ही बन गया”, तो कोई बोला, “भाई, इससे अच्छा पैदल ही चले जाते!” वहीं कई यूजर्स इसे शादी का सबसे ‘एंटरटेनिंग एंट्री’ बता रहे हैं।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘beena_negi_1810’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही।

Snail Race: इस शहर में होती है घोंघों की रेस, धीमी जिंदगी का जश्न मनाते हैं यहां के लोग
Ajab Gajab: चीनी कपल ने दिया रशियन जैसी दिखने वाली बच्ची को जन्म, डीएनए टेस्ट ने खोला हैरान करने वाला राज
Cheating: महिला समझकर पुरुष को करता रहा डेट, होटल में खुलासा हुआ तो पैरों तले खिसक गई जमीन
Yellow Penguin: दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में पहली बार दिखा सुनहरा पेंगुइन, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें