शादी के कपड़ों में ही निकल पड़ता है दूल्हा
- फोटो : इंस्टाग्रामaakash_dixit_01
शादी का दिन किसी भी इंसान के जीवन के सबसे खास और यादगार पलों में गिना जाता है। इस मौके पर दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार की पूरी कोशिश रहती है कि हर रस्म बिना किसी रुकावट के पूरी हो। आमतौर पर शादी वाले दिन दूल्हा तैयार होकर बारात की तैयारियों में व्यस्त नजर आता है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। हालांकि, यह वीडियो पूरी तरह रिएक्शन बेस्ड कंटेंट है, जिसे लाइक्स और व्यूज हासिल करने के उद्देश्य से बनाया गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल क्लिप में एक युवक दूल्हे के पूरे पारंपरिक लिबास में दिखाई देता है। उसने आकर्षक शेरवानी पहन रखी है और सिर पर सेहरा भी सजा हुआ है। पहली नजर में देखने वाला यही समझता है कि वह अपनी बारात या शादी के मंडप की ओर जा रहा होगा, लेकिन अगले ही पल कहानी बिल्कुल अलग नजर आती है।
शादी के कपड़ों में ही निकल पड़ता है दूल्हा
वीडियो में दिखता है कि युवक शादी के कपड़ों में ही बाइक चलाते हुए डिलीवरी के लिए निकल पड़ा है। रास्ते में वह अपनी मोटरसाइकिल में ईंधन भरवाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर रुकता है। जैसे ही वहां मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ती है, सभी हैरान रह जाते हैं। दूल्हे के पहनावे में किसी को काम करते देख लोग मुस्कुराने लगते हैं। कई लोग उत्सुकता से उसे देखते हैं, जबकि कुछ लोग अपने मोबाइल फोन निकालकर उसकी तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं।
लोगों ने पूछा यह सवाल
पेट्रोल पंप पर मौजूद कुछ लोगों ने उससे बातचीत भी की। उन्होंने उससे पूछा कि शादी जैसे खास दिन पर भी वह काम क्यों कर रहा है। युवक का अपने काम के लिए प्यार देखकर वहां मौजूद लोगों को प्रभावित करता नजर आया। यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में यूजर्स उसकी मेहनत और जिम्मेदारी निभाने के जज्बे की सराहना कर रहे हैं।
हजारों लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। पोस्ट सामने आने के बाद इसे लोगों ने तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पर हजारों लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि यह साफ किया गया है कि यह पूरी तरह रिएक्शन बेस्ड वीडियो है, जिसे केवल लाइक्स और व्यूज के लिए तैयार किया गया है। बावजूद इसके दूल्हे के अंदाज ने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।