फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दूल्हे ने अपनी आवाज से लूटी महफिल, झूम उठे मेहमान, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल

Tue, 24 Feb 2026 04:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में दूल्हा स्टेज पर गाना गाते हुए नजर आ रहा है। उसकी आवाज इतनी दमदार है कि शादी में आए मेहमान भी झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। इस खास वजह से वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
शादी में दूल्हे ने अपनी आवाज में गाया जबरदस्त गाना - फोटो : @mradulkjain
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Groom Singing Song At His Wedding: शादी समारोह के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन दूल्हा-दुल्हन होते हैं, ऐसे में हर किसी का ध्यान उनपर ही होता है। अपनी शादी को लेकर हर कोई बहुत उत्सुक होता है, इसलिए लोग अपने लुक से लेकर अपनी एंट्री तक को सबसे खास बनाने की कोशिश करते हैं। आज कल दूल्हा हो या दुल्हन, उनका स्टेज पर गाना या डांस करना काफी ट्रेंड में है जिसके कई वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा स्टेज पर गाना गाते हुए नजर आ रहा है। उसकी आवाज इतनी दमदार है कि शादी में आए मेहमान भी झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। इस खास वजह से वीडियो को अबतक लाखों बार देखा जा चुका है।

Viral Video: रणथंबोर नेशनल पार्क में लगा बाघ के चारों ओर सफारी गाड़ियों का जमावाड़ा, वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो की शुरुआत वेडिंग वेन्यू से होती है, जहां हर तरफ रोशनी और मेहमान बैठे हुए नजर आते हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं और दूल्हे के हाथ में एक माइक है। फिर वो बॉलीवुड का फेमस गाना ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना' गाने लगता है। दूल्हा गाना शुरू कर ऐसा ऊंचा सुर लगाता है कि सुनकर लोगों का दिल बाग-बाग हो जाता है।
विज्ञापन

 

 

शादी के पलों को खास बनाने के लिए लोग अक्सर भव्य सजावट, डांस परफॉर्मेंस और ग्रैंड एंट्रीज का सहारा लेते हैं, लेकिन कभी-कभी किसी रिश्ते की सबसे खूबसूरत झलक सादगी में छिपी होती है। जहां दूल्हे ने अपनी ही शादी में ऐसा गाना गाया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। दूल्हे का गाना सुनकर सारे मेहमान तालियां बजाने को मजबूर हो गए।

Viral Video: परीक्षा की कॉपियां देख DU प्रोफेसर ने छात्रों से की हाथ जोड़कर ये अपील, जानिए क्या है वजह?


Viral Video: दिल्ली मेट्रो फिर बनी दंगल का मैदान, सीट को लेकर हुआ संग्राम, वीडियो हुआ वायरल

आपने अक्सर शादी में देखा होगा कि मेहमानों के जिद करने पर दूल्हे या दुल्हन गाना गाते तो हैं, लेकिन इस तरह नहीं गाते कि हर कोई झूम उठे पर इस दूल्हे ने तो कमाल ही कर दिया। लेकिन इस वीडियो में एक चीज लोगों को थोड़ी खटकी और वो ये है कि दूल्हे के इतना शानदार गाने के बावजूद भी दुल्हन ने कोई खास रिएक्शन नहीं दिया। उसे देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वो दूल्हे के गाने से खुश भी है।

विज्ञापन

शादी में गाना गाते दूल्हे के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @mradulkjain पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक 3 मिलियन यानी 30 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि एक लाख 75 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक शख्स ने कहा- भाई की आवाज में दर्द है। दूसरे शख्स ने कहा- भाई अपनी ही शादी में ये गाना नहीं गाते, इसलिए दुल्हन ने मुंह बना लिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें