फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना घोड़ी, ना महंगी गाड़ी... दूल्हे ने शादी में बुला लीं अपनी भैंसें, अनोखा नजारा देख इंटरनेट पर छिड़ी चर्चा

Wed, 21 Oct 2026 05:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: एक दूल्हे ने अपनी शादी में खेत की भैंसों को शामिल कर सबका ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग इसे जानवरों के प्रति प्यार की मिसाल बता रहे हैं।
 
विज्ञापन
शादी के पंडाल में पहुंचीं भैंसें, देखते रह गए लोग - फोटो : इंस्टाग्राम@ mithila.manthan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी में दूल्हा-दुल्हन के साथ मेहमानों और रिश्तेदारों का होना तो आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी किसी शादी में भैंसों को मेहमानों की तरह शामिल होते देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है। इसमें एक दूल्हा अपनी शादी के समारोह में खेत की भैंसों को भी लेकर पहुंचता है। रंग-बिरंगे पर्दों और सजावट के बीच भैंसों को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दूल्हे के इस कदम को जानवरों के प्रति प्यार से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन


शादी के पंडाल में पहुंचीं भैंसें, देखते रह गए लोग
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में एक शख्स इस अनोखे वाकये के बारे में बताता नजर आता है। शादी का पंडाल रंग-बिरंगे पर्दों और सजावट से सजा हुआ है। दूल्हा सफेद कपड़ों के साथ लाल स्टोल और पारंपरिक सिरपेंच पहने मेहमानों के बीच खड़ा दिखाई देता है। इसी बीच उसकी भैंसें भी समारोह में पहुंच जाती हैं। पंडाल में मौजूद लोग इस नजारे को देखते हैं और भैंसों के आसपास इकट्ठा हो जाते हैं। वीडियो में भैंसें शांति से खड़ी नजर आती हैं। शादी जैसे खास मौके पर अपने जानवरों को शामिल करने के दूल्हे के इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। हालांकि, वीडियो में दूल्हे के इस कदम के पीछे की पूरी कहानी सामने नहीं आती है, लेकिन इसे देखकर लोग उसके जानवरों के प्रति लगाव की तारीफ कर रहे हैं।




लोगों ने कहा- इसे कहते हैं सच्चा प्यार
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब शादी में महंगे कपड़ों और गाड़ियों के बजाय भैंसों की एंट्री भी चर्चा का विषय बन सकती है। वहीं, कई लोगों को दूल्हे का यह अंदाज काफी पसंद आया। वीडियो पर कुछ यूजर्स ने इसे शुद्ध प्रेम बताया, तो कुछ ने जानवरों को इंसानों से भी ज्यादा वफादार कहा। एक यूजर ने लिखा कि ये मेहमानों से ज्यादा वफादार और सच्चे हैं। वहीं, दूसरे यूजर्स ने इसे जानवरों के साथ मजबूत रिश्ते की मिसाल बताया।
विज्ञापन


गांवों में परिवार का हिस्सा होते हैं पशु
ग्रामीण इलाकों में गाय और भैंस जैसे पशु कई परिवारों की जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं। ये दूध देने के साथ परिवार की आजीविका में भी मदद करते हैं। ऐसे में कई लोग उनसे इमोशनल रूप से जुड़ जाते हैं और उनकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करते हैं। इस शादी का वीडियो भी इसी लगाव की वजह से लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि, हर यूजर इसे अपने नजरिए से देख रहा है, लेकिन इतना जरूर है कि दूल्हे की भैंसों वाली एंट्री ने शादी के इस समारोह को सोशल मीडिया पर चर्चा में ला दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें