फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शादी में दूल्हे की एंट्री ने लूट ली महफिल, 'रहमान डकैत' स्टाइल में बरातियों संग किया जबरदस्त डांस

Fri, 16 Jan 2026 01:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वर्तमान समय में लोग शादी को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के तरकीब अपना रहे हैं। पहले की तरह अब शादियां साधारण तरीके से नहीं होती हैं। शादी में दुल्हे की एंट्री, जयमाला से लेकर दूल्हा-दुल्हन के डांस तक सबकुछ खास होता है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दूल्हे ने अपनी शादी के दिन FA9LA स्टाइल में अपने दोस्तों के साथ ग्रैंड एंट्री ली। 

विज्ञापन
शादी में दूल्हे की जबरदस्त डांस एंट्री का वीडियो - फोटो : @beingshoaibqureshi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर के गाने लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। इस फिल्म ने भारत ही नहीं बाहर के देशों में भी तूफान मचाया हुआ है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दूल्हे ने अपनी शादी के दिन FA9LA स्टाइल में अपने दोस्तों के साथ ग्रैंड एंट्री ली। रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना के स्टाइल में दूल्हे की एंट्री ने लोंगो का दिल जीत लिया है। 

 

वायरल वीडियो में दूल्हा सफेद शेरवानी संग सनग्लासेज़ पहने अपने दोस्तों के साथ उसी कूल स्वैग में एंट्री करता नजर आता है। अक्षय खन्ना वाले स्टेप्स और कॉन्फिडेंस के साथ दूल्हे के मूव्स ने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ इंटरनेट की जनता का दिल भी जीत लिया है।

 

 

फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री के दौरान बैकग्राउंड में बजने वाला FA9LA अब हर जगह सुनने मिल रहा है। इस धांसू ट्रैक को बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने कंपोज किया है और इसे अब फिल्म का सबसे ज्यादा रीप्ले होने वाला ऑडियो क्लिप माना जा रहा है। FA9LA गाने को सुपरहिट बनाने में सबसे बड़ा हाथ अक्षय खन्ना की स्क्रीन प्रेजेंस का रहा है। उनके छोटे-छोटे, कंट्रोल्ड मूव्स जादू की तरह काम कर गए। नतीजा-लोग अब इसकी एंट्रीज़ रीक्रिएट कर रहे हैं, और यह ट्रेंड शादी-ब्याह तक पहुंच गया है। 

Viral Video: दुल्हन की ग्रैंड एंट्री के दौरान, पीछे फोटोग्राफर ने कर दिया ऐसा काम, देखें वीडियो

Video: बाइक से जा रही महिला को लड़के ने किया भद्दा इशारा, फिर उसने जड़े थप्पड़ ही थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

धुरंधर फिल्म के फा9ला गाने पर स्वैग में एंट्री करते दूल्हे के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @beingshoaibqureshi पर शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक 80 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- नाच ले भाई, कल से बीवी के इशारे पर ही नाचेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है, प्रैक्टिस शादी से ज़्यादा डांस पर हुई है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें