Plaster Fell Flat Viral Video In Hindi: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक नामी आवासीय सोसायटी में निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की कीमत वाले एक फ्लैट में अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नामी आवासीय सोसायटी से अचानक कमरे की छत का प्लास्टर गिरने का वीडियो सामने आया है, जिसने ऊंची और मंहगी इमारतों में रह रहे लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
Viral Video: जलमग्न सड़क पर दिखी इंसानियत की मिसाल, बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आया बाइकर
वायरल वीडियो में गिरा हुआ मलबा साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, कमरे में सब कुछ सामान्य था, तभी अचानक बिना किसी आहट के छत और दीवार से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई उसकी चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। लोगों का कहना है कि अगर प्लास्टर गिरते समय वहां बच्चे या बुजुर्ग मौजूद होते, तो कोई जानलेवा अनहोनी हो सकती थी।
वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसे देखकर लोग निर्माण एजेंसी और सोसायटी के रखरखाव प्रबंधन पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। वहां रह रहे निवासियों का आरोप है कि, बहुमंजिला इमारतों में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करके घर खरीदने के बावजूद उन्हें सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं मिल रही है।
जिस तरह से अचानक यह प्लास्टर गिरा है, वह सीधे तौर पर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और भारी लापरवाही की ओर इशारा करता है। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि संबंधित प्रशासन को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और पूरी इमारत के ढांचे की सुरक्षा जांच करानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी जानलेवा घटनाओं को रोका जा सके।
Viral Video: इंसान से कुत्ता बनने का जुनून, क्या सच में जापानी शख्स ने करोड़ों खर्च कर बदल दिया अपना रूप!
Viral Video: मजबूरी इंसान से क्या नहीं कराती, शादी में ट्रंपेट बजाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
कमरे की छत का प्लास्टर अचानक गिरने का यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- करोड़ों रुपये खर्च करके लोग अपने सपनों का घर खरीदते हैं, लेकिन बदले में उन्हें क्या मिलता है? जान का खतरा। दूसरे यूजर ने लिखा- इस घटिया निर्माण की तुरंत जांच होनी चाहिए।