पोते ने दादी को कराई पहली हवाई यात्रा
- फोटो : @rajpurohit_ravirazz
Viral Video: इंसान को अपने सपनों पर भरोसा रखना चाहिए, अगर तुम सपने देखोगे ही नहीं, तो पूरे कैसे होंगे? कभी-कभी सपनों में वो खुशी छिपी होती है, जिसे हम लंबे समय से देख रहे होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग दादी अपनी जिंदगी की पहली हवाई यात्रा करती नजर आ रही हैं, जिस सपने को उन्होंने देखा था, उनके पोते ने वो पूरा कर दिया।
Viral Video: सिगरेट को बेसन में लपेटकर, शख्स ने बना दिया पकौड़ा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
वीडियो में एक दादी को एयरपोर्ट के अंदर चलते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वह विमान में चढ़ती नजर आती हैं और फिर विमान के अंदर बैठकर इस नए अनुभव को महसूस करती दिखाई देती हैं। खास बात ये है कि इस पूरे वीडियो में विमान में बैठने को लेकर दादी की जिज्ञासा और खुशी साफ झलकती नजर आ रही है।
जिंदगी की पहली हवाई यात्रा करती दादी के इस वीडियो को रवि राज राजपुरोहित नाम के यूजर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम
@rajpurohit_ravirazz नाम के अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने अपनी दादी को पहली बार हवाई जहाज में सफर कराने के इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया। जिसके कैप्शन में लिखा है, 'कुछ सपनों की कोई उम्र नहीं होती' आज दादी ने अपनी पहली फ्लाइट ली।
वीडियो पर लिखे गए टेक्स्ट के अनुसार, इस खास यात्रा की शुरुआत उसी दिन सुबह एक साधारण-सी जिज्ञासा से हुई थी। जब दादी ने खिड़की से एक विमान को उड़ते हुए देख हैरानी से पूछा कि आखिर यह उड़ता कैसे है? कुछ ही घंटों बाद उनका यह सवाल एक अनोखे अनुभव में बदल गया, जब वह खुद पहली बार हवाई जहाज में बैठीं। यह बहुत क्यूट है, यह पल वाकई बहुत खास है
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- जिसने हमें चलना सिखाया, आज वही आसमान में उड़ रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत क्यूट है, यह पल वाकई बहुत खास है। तो वहीं कई यूजर्स ने पोते की भी तारीफ की और कहा कि अपनी दादी को पहला हवाई सफर करवाना बेहद खूबसूरत पल है।