फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पल्लू लटकाए हीरोइन बन रही थी लड़की, चेताने पर भी नहीं मानी, बाइक में फंसा कपड़ा और गिरी धड़ाम

Sat, 06 Sep 2025 04:04 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का आसमानी रंग की टी-शर्ट पहनकर अपनी बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक लड़की बैठी हुई है। लड़की ने साड़ी पहन रखी है और उसका पल्लू नीचे लटक कर सड़क पर घिसट रहा है।
विज्ञापन
चलती बाइक से गिरी लड़की - फोटो : इंस्टाग्राम @triponthiz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि अगर कोई आपकी मदद करने के लिए हाथ बढ़ाए तो उसे अनदेखा नहीं करना चाहिए, वरना नतीजे बुरे हो सकते हैं। यह सिर्फ कहावत नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आई एक ताज़ा घटना ने इसे सही साबित कर दिया है। इस घटना का एक वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की का ओवर स्मार्ट बनने का अंदाज उसी के लिए मुसीबत बन गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का आसमानी रंग की टी-शर्ट पहनकर अपनी बाइक चला रहा है और उसके पीछे एक लड़की बैठी हुई है। लड़की ने साड़ी पहन रखी है और उसका पल्लू नीचे लटक कर सड़क पर घिसट रहा है। ये पल्लू बाइक के टायर और पहिये के पास फंसने की स्थिति में नजर आता है। तभी पीछे से आ रही दूसरी बाइक पर बैठा युवक लड़की को इशारे से सावधान करता है कि उसका साड़ी का पल्लू नीचे है और यह खतरनाक हो सकता है।
 


चलती बाइक से धड़ाम गिरी लड़की
लड़की उस युवक की बात को हल्के में ले लेती है। उसने मुंह बनाते हुए इशारे से जैसे कहा कि उसे सब पता है और चिंता करने की जरूरत नहीं है। यही लापरवाही कुछ ही सेकंड में उसके लिए बड़ी मुसीबत बन गई। अचानक साड़ी का पल्लू बाइक के टायर में फंस गया और बाइक रुकते ही लड़की जोर से नीचे गिर पड़ी। वीडियो में साफ दिखता है कि अगर वह पीछे वाले युवक की चेतावनी को गंभीरता से ले लेती तो यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @triponthiz नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप पर संतुष्टि का ओवरलैप टेक्स्ट भी लिखा हुआ है, मानो जिसने लड़की को चेतावनी दी थी, उसके लिए यह नतीजा सही हो। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। अब तक इसे 1 लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर कमेंट्स की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, “जब तक हादसा न हो जाए, तब तक लड़कियों को समझ नहीं आता।” दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “वो यही डिजर्व करती थी, बहुत खूब।” तीसरे ने कहा, “अच्छा हुआ, खुद को बड़ी हीरोइन समझ रही थीं।” चौथे यूजर ने मजाक में लिखा, “हमला अचानक हुआ था।” इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि ज्यादातर लोगों ने लड़की के बर्ताव को ही हादसे की वजह माना।

लोगों ने बताया प्री-प्लांड वीडियो
हालांकि, सभी यूजर्स इस वीडियो को असली घटना नहीं मानते। कुछ लोगों ने इसे प्री-प्लान्ड वीडियो बताया। उनका कहना है कि यह किसी कंटेंट या मनोरंजन के लिए जानबूझकर बनाया गया होगा। बावजूद इसके, घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि कभी भी दूसरों की चेतावनी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, खासकर जब बात सुरक्षा से जुड़ी हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें