सोशल मीडिया आजकल हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग जब भी कुछ अनोखा, मजेदार या अजीब देखते हैं तो उसे तुरंत कैमरे में रिकॉर्ड कर लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। ऐसे में कुछ चीजें इतनी मजाकिया होती हैं कि वो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो आपने भी ऐसी कई वीडियो और तस्वीरें जरूर देखी होंगी जिन पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया होता है। आए दिन पापा की परी के कैप्शन से लड़कियों की स्कूटी चलाते हुए वीडियो वायरल होते हैं। कभी लड़कियां स्कूटी लेकर गिर जाती हैं तो कभी आपस में ही भिड़ जाती हैं। यही नहीं, कभी-कभी तो वह सामने वाले का भी एक्सीडेंट भी करा देती है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इसी घटना पर आधारित है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो कार में बैठे कुछ युवकों ने रिकॉर्ड किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की स्कूटी चला रही है। उसकी स्कूटी का लेफ्ट इंडिकेटर ऑन है, लेकिन वह अपने दाएं हाथ से इशारा कर रही है, जैसे कि वह दाईं ओर मुड़ने वाली हो। यह देख कर कार में बैठे लड़के हंस पड़ते हैं। कुछ ही समय बाद लड़की वाकई स्कूटी को दाईं तरफ मोड़ लेती है। इसी वजह से यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। कई लोग वीडियो देखकर लड़की का खूब मजाक भी उड़ाते हैं।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल _faltumemer से पोस्ट किया गया है। जब यह खबर लिखी गई, तब तक वीडियो को 31 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके थे। लोगों ने इस पर खूब मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "दीदी का राइट है, कहीं भी मुड़ सकती हैं।" एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "लड़की है भाई, कुछ भी कर सकती है।" किसी ने मजाक में लिखा, "अगर आप लोगों दूरी बनाए रखें।" वहीं, एक और यूजर ने कमेंट किया, "यही तो होती हैं पापा की परियां।" इसके अलावा कई यूजर्स ने हंसी वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने यह भी हिदायत दी है कि अगर सेफ्टी चाहते हो तो लड़कियों की स्कूटी से कुछ दूर ही अपनी गाड़ी को रखना चाहिए।