फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: भैंस की पीठ पर चढ़कर डांस करते हुए रील बनाती दिखी लड़की, लोग बोले- अब ये क्या पागलपन है

Tue, 12 Aug 2025 08:27 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: रोजाना सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कोई ऊंची-ऊंची जगह पर जाकर स्टंट करता है, तो कोई सड़क के बीचों बीच खतरनाक डांस करता है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया है।
विज्ञापन
भैंस की पीठ पर डांस कर रही थी लड़की - फोटो : एक्स@ChapraZila
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आज हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। खासकर रील्स का क्रेज इतना बढ़ गया है कि हर कोई चाहता है कि उसकी बनाई हुई रील लोगों को पसंद आए और वह फेमस हो जाए। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन परेशानी तब होती है जब लोग सिर्फ मशहूर होने के लिए अजीब या खतरनाक काम करने लगते हैं। इस तरह की हरकतें न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रोजाना सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कोई ऊंची-ऊंची जगह पर जाकर स्टंट करता है, तो कोई सड़क के बीचों बीच खतरनाक डांस करता है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया है क्योंकि इसमें एक लड़की ने रील बनाने के लिए ऐसा काम किया जो न तो सुरक्षित है और न ही सही।



भैंस की पीठ पर चढ़कर डांस करती दिखी लड़की
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है। अगर आप सोच रहे हैं कि वह अपने घर के कमरे, छत या किसी पार्क में डांस कर रही होगी, तो आप गलत हैं। यह लड़की सीधे एक भैंस की पीठ पर चढ़कर डांस कर रही है। वह भैंस पर खड़े होकर गाने पर स्टेप्स कर रही है और कोई उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।
विज्ञापन


लोगों ने देखा ये अजीब नजारा
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आसपास घर के कुछ लोग खड़े हैं। ऐसा लगता है कि वे इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि अगर लड़की गिर जाए तो तुरंत उसे संभाल लें, या फिर भैंस को शांत रखें ताकि वह उछल-कूद न करे। हालांकि, चाहे सावधानी बरती गई हो, लेकिन इस तरह किसी जानवर को परेशान करना और खुद को खतरे में डालना सही नहीं है। जानवर भी इंसानों की तरह दर्द और असुविधा महसूस करते हैं। एक भैंस की पीठ पर खड़े होकर डांस करना न सिर्फ उस जानवर के लिए तकलीफदेह हो सकता है, बल्कि उससे हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर भैंस अचानक हिल जाए या भागने लगे, तो लड़की गंभीर रूप से घायल हो सकती है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो एक्स पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “खुद को फेमस करने के चक्कर में किसी को कष्ट मत दो।” यह संदेश सीधा और साफ है कि सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए दूसरों चाहे वो इंसान हों या जानवर को परेशान नहीं करना चाहिए। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 हजार से ज्यादा लोग देख चुके थे। लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “भैंस के ऊपर नागिन।” दूसरे ने कहा, “भैंस की कमर टूट जाएगी चाची।” कई लोगों ने हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी तो कुछ ने इस हरकत की आलोचना भी की।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें