कोई भी छात्र अगर घर से बाहर किराये पर कमरा लेकर रह रहा हो, तो उसके लिए सबसे जरूरी हो जाता है कि वो घर से आ रहे पैसों को कैसे मैनेज करे। कभी-कभी तो लगता है कि ये खर्चे बेकार ही लगते हैं। स्कॉटलैंड की रहने वाली 25 वर्षीय कैटलिन मॉने को भी कुछ ऐसा ही लगता था। वह कमरे के किराये और बिल से परेशान हो गई थीं, इसलिए उन्होंने इसे बचाने का एक बेहद ही अनोखा तरीका अपनाया, जिसके बारे में जानकर आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे।