फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: लड़की ने एग्जाम में की गजब की चीटिंग, पेंसिल बॉक्स में छुपा कर ले गई फोन, किसी को नहीं पड़ी भनक

Thu, 05 Jun 2025 10:37 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की परीक्षा देती नजर आ रही है। वह अपनी सीट पर बैठी है उसके सामने एक पेपर खुला है, हाथ में पेन है और पास में रंग-बिरंगी पेंसिलों का एक बॉक्स रखा हुआ है। देखने में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे ही वह अपनी ट्रिक दिखाती है।
विज्ञापन
लड़की ने एग्जाम में की गजब की चीटिंग - फोटो : एक्स@MrAlarka
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया आज के समय में लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हर दिन लाखों लोग इस प्लेटफॉर्म पर अपने विचार, अनुभव, तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। कोई अपनी भावनाएं जाहिर करता है तो कोई मजेदार या हैरान कर देने वाली चीजें दिखाता है। सोशल मीडिया की सबसे खास बात यह है कि यहां कुछ भी अलग या हटकर दिखता है, तो वो तेजी से वायरल हो जाता है। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच खूब चर्चा में है, जिसमें एक लड़की की अनोखी चीटिंग ट्रिक ने सभी को चौंका दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की परीक्षा देती नजर आ रही है। वह अपनी सीट पर बैठी है उसके सामने एक पेपर खुला है, हाथ में पेन है और पास में रंग-बिरंगी पेंसिलों का एक बॉक्स रखा हुआ है। देखने में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे ही वह अपनी ट्रिक दिखाती है। देखने वाले हैरान रह जाते हैं। दरअसल, वह जो कलर्ड पेंसिल बॉक्स पास में रखे होती है, उसमें असल में पेंसिलें नहीं होतीं, बल्कि उसमें एक स्मार्टफोन छिपा होता है। खास बात यह है कि उस फोन की स्क्रीन पर कलर्ड पेंसिल की एक तस्वीर लगी होती है, जिससे कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि बॉक्स में पेंसिल नहीं बल्कि मोबाइल है।



लड़की ने दिखाई चीटिंग की ट्रिक
लड़की ने बड़ी चालाकी से मोबाइल की स्क्रीन पर कलर्ड पेंसिल्स की फोटो लगा रखी है ताकि किसी को कुछ भी अजीब न लगे। फिर वह मोबाइल के अंदर रखे गए जवाबों से रिलेटेड फोटो खोलती है और जरूरत के हिसाब से उन्हें बदलती रहती है। इस तरह वह बिना किसी को शक हुए परीक्षा में नकल कर रही होती है। यह ट्रिक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को एक्स पर @MrAlarka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में केवल एक शब्द लिखा गया है, “टेक्नोलॉजिया।” इस एक शब्द में ही पूरी कहानी छिपी हुई है। वीडियो के पोस्ट होते ही यह वायरल हो गया और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स ने इसे 'दिमाग की जबर्दस्त उपज' बताया है तो कुछ ने इसे देखकर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई, अब तो चीटिंग भी स्मार्ट हो गई है।” वहीं कुछ लोगों ने इसे तकनीक का गलत इस्तेमाल भी बताया है।






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें