फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पकड़ी पूंछ फिर जोर से खींचा, अजगर को खिलौने की तरह पकड़ती दिखी लड़की, देखने वालों की थमी सांसें

Wed, 29 Oct 2025 05:06 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि खेत की झाड़ियों में कुछ हलचल हो रही है। तभी कैमरा जरा करीब जाता है तो दिखता है। वहां एक बड़ा अजगर छुपा हुआ है। तभी एक लड़की नीली साड़ी में दिखाई देती है और बिना एक पल सोचे-समझे वो अजगर को पकड़ने के लिए आगे बढ़ जाती है।
विज्ञापन
लड़की ने अजगर के साथ खिलौने की तरह खेला - फोटो : एक्स @Rupali_Gautam19
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने सबका दिल दहला दिया है। अक्सर आपने लड़कों को खतरनाक जानवरों से खेलते देखा होगा, लेकिन इस बार एक लड़की ने जो किया वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा। वीडियो में नीली साड़ी पहने एक लड़की बिना किसी डर के एक बड़े से अजगर को पकड़ती नजर आ रही है वो भी खेत के बीचोंबीच। तो आज की इस खबर में हम आपको बताते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि खेत की झाड़ियों में कुछ हलचल हो रही है। तभी कैमरा जरा करीब जाता है तो दिखता है। वहां एक बड़ा अजगर छुपा हुआ है। तभी एक लड़की नीली साड़ी में दिखाई देती है और बिना एक पल सोचे-समझे वो अजगर को पकड़ने के लिए आगे बढ़ जाती है। देखने वालों की सांसें वहीं थम जाती हैं क्योंकि अजगर की लंबाई किसी पाइप की तरह लंबी लग रही है, लेकिन लड़की के चेहरे पर न डर है, न झिझक। वो बड़े आराम से अजगर को पकड़ती है और खेत से बाहर खींचने लगती है।



अजगर को लड़की ने समझा खिलौना
अजगर बार-बार खुद को छुड़ाकर फिर से खेत की तरफ घुसने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की भी पीछे हटने वालों में से नहीं। वो बार-बार अजगर को रोकती है पकड़ती है और बाहर लाने की कोशिश करती है, जिस अंदाज में वो अजगर को संभाल रही है, उसे देखकर लोग यही कह रहे हैं कि शायद वो किसी एनिमल रेस्क्यू टीम की एक्सपर्ट होगी।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो मानो तहलका मच गया। लोग कमेंट्स में उसकी हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “वाह ऐसी हिम्मत तो बहुत कम लोगों में होती है।” एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “कुछ लड़कियां तो छिपकली देखकर ही भाग जाती हैं और ये तो अजगर से दो-दो हाथ कर रही है।” हालांकि, हर कोई लड़की की तारीफ में नहीं है। कुछ लोगों ने चिंता जताई और लिखा कि “रील के लिए जान खतरे में डालना समझदारी नहीं है।” एक और यूजर ने लिखा, “अगर ये रेस्क्यू एक्सपर्ट नहीं है, तो ये काम बहुत खतरनाक है, ऐसे सांपों से दूर ही रहना चाहिए।” कई लोगों ने ये भी नोटिस किया कि लड़की ने किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया, जो कि बेहद जोखिम भरा कदम था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें