फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र के खतरों के बारे में बता रहा था पत्रकार, तभी पीछे से आई ऐसी लहर कि बंद हो गया लाइव प्रसारण

Sat, 24 Oct 2026 12:39 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: स्पेन के ओन्डारोआ शहर में लाइव रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार सर्जियो ओवेखेरो और उनकी कैमरावुमन राकेल अचानक समुद्र की तेज लहर की चपेट में आ गए। लहर सुरक्षा दीवार पार करके दोनों तक पहुंच गई, जिससे लाइव प्रसारण रुक गया। बाद में दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई।
 
विज्ञापन
समुद्र के खतरों के बारे में बता रहा था पत्रकार - फोटो : एक्स@MarioNawfal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों स्पेन का एक वीडियो चर्चा में है। इसमें एक पत्रकार समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के बारे में लोगों को बता रहा होता है, तभी अचानक एक बड़ी लहर उसे अपनी चपेट में ले लेती है। देखते ही देखते पानी पत्रकार और उसके साथ मौजूद कैमरावुमन तक पहुंच जाता है। यह सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और लाइव प्रसारण भी कुछ समय के लिए रुक गया। गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन


 समुद्र के खतरों के बारे में बता रहा था पत्रकार
यह घटना स्पेन के बास्क क्षेत्र के ओन्डारोआ शहर में हुई। पत्रकार सर्जियो ओवेखेरो टीवी कार्यक्रम 'यूज्कादी केदाते' के लिए समुद्र के किनारे से लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। वह लोगों को बता रहे थे कि समुद्र में लहरें तेज हो रही हैं और किनारे पर घूमने वालों को सावधान रहने की जरूरत है। इसी दौरान समुद्र की एक तेज लहर सुरक्षा दीवार को पार करते हुए आगे बढ़ी और पत्रकार तक पहुंच गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि सर्जियो और उनके साथ कैमरा संभाल रहीं राकेल खुद को संभाल नहीं पाए। दोनों पानी की चपेट में आ गए और कैमरे का नजारा भी अचानक बदल गया। 

विज्ञापन


अचानक बंद हुआ लाइव प्रसारण
लहर की टक्कर लगते ही कैमरे की तस्वीर हिलने लगी और कुछ ही पलों में लाइव प्रसारण रुक गया। स्टूडियो में बैठे कार्यक्रम के एंकर ओदेई एस्नाओला भी यह देखकर हैरान रह गए। उन्हें समझ नहीं आया कि समुद्र किनारे मौजूद उनके साथी किस हाल में होंगे। एंकर ने पत्रकार और कैमरावुमन के सुरक्षित होने की उम्मीद जताई। कुछ देर बाद राहत की खबर आई कि सर्जियो और राकेल दोनों ठीक हैं। इस घटना में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

वीडियो देखकर लोगों ने जताई चिंता
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि समुद्र की लहर कितनी तेजी से सुरक्षा दीवार पार कर सकती है। कई यूजर्स ने दोनों के सुरक्षित होने पर राहत जताई है। यह घटना याद दिलाती है कि समुद्र का पानी शांत दिखने पर भी अचानक खतरनाक हो सकता है। खासकर तेज लहरों और खराब मौसम के दौरान समुद्र के किनारे खड़े होना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें