एबो का नया दावा
एबो नोआ ने अपने नए दावे में कहा है कि 25 दिसंबर को बारिश नहीं हुई, क्योंकि उसने गॉड से प्रार्थना की थी। उसने गॉड से कहा था कि प्रलय को कुछ समय के लिए टाल दिया जाए, क्योंकि महाबाढ़ से बचने के लिए जितनी नावें बनाई थी, उनमें घाना और दुनिया भर से आए लोगों की भीड़ के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। एबो का दावा है कि उसने परमेश्वर के सेवकों से बात की। उन्होंने अतिरिक्त नाव बनाने के लिए समय दिया है और फिलहाल के लिए प्रलय को टाल दिया गया है।
पहले किया था 25 दिसंबर 2025 को प्रलय आने का दावा
एबो नोआ ने पहले अपने दावा में कहा था कि 25 दिसंबर को बारिश से प्रलयकारी बाढ़ आएगी। शख्स के दावे को लोग सच मान रहे हैं और इसके डर से हजारों लोग उसकी बनाई नावों पर शरण लेने भी पहुंच गए थे। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें लोग नाव में अपनी जगह पहले से बुक करते दिख रहे हैं।
Baba Vanga: कौन थीं बाबा वेंगा? जिनकी भविष्यवाणियां होती हैं सच और दुनियाभर में होती है चर्चा
कई वीडियो हो रहे हैं वायरल
काफी समय से शख्स चर्चा में है और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। उसमें वो 25 दिसंबर को आने वाली बाढ़ की चेतावनी दे रहा है और बाइबल की कहानी में वर्णित तबाही से बचाने वाला आर्क (नाव) बनाता नजर आ रहा है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का नाम एबो नोआ है। उसका दावा है कि गॉड ने उन्हें चेतावनी दी थी कि दुनिया 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन खत्म हो जाएगी। उसका दावा है कि गॉड भारी बारिश और बाढ़ से दुनिया को तबाह कर देंगे। इसलिए परमेश्वर ने उसे नाव बनाने का आदेश दिया है।
Merry Christmas 2025: कौन हैं सांता क्लॉज और क्यों मनाया जाता है क्रिसमस? यहां जानिए सबकुछ
प्रलय से बचने के लिए बनाई हैं नावें
एबो ने दावा किया है उसने दस नावें बनाई हैं। उसका दावा है कि 25 दिसंबर से बारिश शुरू होगी और लगातार तीन साल तक होगी। इसलिए वह नाव बना रहा है, ताकि वह बचा रह सके और अपने अपने अनुयायियों को भी बचा पाए।
घाना का रहने वाला शख्स खुद को नोआ (Noah) होने का दावा करता है और उसकी उम्र 30 साल है। यह अपना नाम एबो जीसस या एबो नोआ बताता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स पहली बार तब सुर्खियों में आया था, जब अगस्त में "क्या होगा और कैसे होगा" शीर्षक से एक वीडियो यूट्यूब अपने अनुयायियों के जारी किया था।
Viral Video: लड़के ने सर्दी में गर्म पानी से नहाने का निकाला गजब जुगाड़, लोग बोले- भाई को तुरंत भारत रत्न दो
नोआ की कहानी
बाइबल में नोआ की कहानी के मुताबिक, उसे भगवान ने आदेश दिया था कि वो एक विशाल नाव बनाए। इस नाव में नूह का परिवार और पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव-जंतु के एक-एक जोड़े को बचाकर रखा गया था। महाप्रलय के दौरान 40 दिन और 40 रात तक लगातार बारिश हुई थी।