फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नेपाल की संसद फूंक कर GEN Z ने बनाई डांस रील, बवाल देख लोग बोले- ये लोग सच में छपरी हैं

Wed, 10 Sep 2025 01:37 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह वीडियो खासकर उन युवाओं का है जिन्हें आज की भाषा में जनरेशन जेड या जेन जी कहा जाता है। यह वह पीढ़ी है जो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है। जहां एक तरफ देश हिंसा और तनाव से जूझ रहा है।
विज्ञापन
संसद फूंक कर जेन जी ने बनाई रील - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में इन दिनों हालात काफी बिगड़े हुए हैं। चारों तरफ बवाल और हिंसा का माहौल है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 29 सेकंड का यह वीडियो क्लिप आग की तरह इंटरनेट पर फैल रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि प्रदर्शनकारियों ने नेपाली संसद भवन में आग लगा दी है और उसी जलती हुई इमारत के सामने एक युवक नाचते हुए रील बना रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो खासकर उन युवाओं का है जिन्हें आज की भाषा में जनरेशन जेड या जेन जी कहा जाता है। यह वह पीढ़ी है जो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है। जहां एक तरफ देश हिंसा और तनाव से जूझ रहा है। वहीं दूसरी तरफ ये युवा जलती संसद के सामने नाचते-गाते वीडियो बना रहे हैं। इसे देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर इतनी गंभीर परिस्थिति में भी कोई इस तरह से जश्न कैसे मना सकता है।
 



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा था, "नेपाली संसद फूंकने के बाद वायरल हुआ यह टिक टॉक वीडियो।" इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। एक यूजर ने लिखा, "मूर्खता की भी हद होती है। शुक्र है कि भारत में टिक टॉक बैन है।" दूसरे यूजर ने कहा, "छपरी जेन जी अपने ही देश का नुकसान कर रहे हैं।" वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, "ये हालात अब पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं।"
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
असल में आपको बता दें कि नेपाल में यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब सरकार ने सोशल मीडिया पर कुछ बैन लगाए। खासकर युवाओं ने इन बैन का विरोध करना शुरू किया और धीरे-धीरे आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में भीड़ सड़कों पर उतर आई और तोड़फोड़ व आगजनी शुरू हो गई। अब तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हिंसक आंदोलन में 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद हालात काबू में नहीं आ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन गुस्साई भीड़ लगातार हिंसा फैला रही है। फिलहाल नेपाल की सड़कों पर तनाव बना हुआ है और माहौल काफी गर्म है। सरकार की ओर से नई व्यवस्था बनाने की कोशिश हो रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी अभी भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे। आने वाले दिनों में हालात किस ओर जाएंगे, यह कहना मुश्किल है। लेकिन इतना तय है कि नेपाल इस समय अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें