फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Leave Application: सेल्फ केयर और मूवी देखने के लिए Gen-Z ने मांगी छुट्टी, बॉस का जवाब सुन नहीं होगा यकीन

Tue, 28 Apr 2026 03:55 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Leave Application: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प मामला चर्चा में है, जहां एक एम्प्लॉई की सरलता और उसके मैनेजर के कूल रवैये ने सबका ध्यान खींच लिया है। यह कहानी बेंगलुरु की एक कंपनी की है, जहां बॉस और कर्मचारी के बीच हुई एक ईमेल बातचीत वायरल हो गई।
विज्ञापन
Gen-Z का छुट्टी मांगने का अंदाज हुआ वायरल - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gen-Z Employee vs Manager: ऑफिस की दुनिया बॉस से छुट्टी मांगने का काम में सबसे मुश्किल कामों में से एक माना जाता है। आसानी से छुट्टी अप्रूव न होने के कारण लोग कभी बीमारी का बहाना बनाते हैं, तो कभी कोई जरूरी काम गढ़ लेते हैं। लेकिन अब नई पीढ़ी ने इस पुराने “बहाना कल्चर” को ही बदलना शुरू कर दिया है। जैन-जी अपनी छुट्टी के लिए सीधा सच बोलने की हिम्मत रखते हैं।

विज्ञापन


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिलचस्प मामला चर्चा में है, जहां एक एम्प्लॉई की साफगोई और उसके मैनेजर के कूल रवैये ने सबका ध्यान खींच लिया है। यह कहानी बेंगलुरु की एक कंपनी की है, जहां बॉस और कर्मचारी के बीच हुई एक ईमेल बातचीत वायरल हो गई।

क्यों मांगी छुट्टी?
इस ईमेल में खास बात यह थी कि कर्मचारी ने छुट्टी लेने के लिए कोई बनावटी कारण नहीं दिया। उसने सीधे-सीधे लिख दिया कि ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से थकान महसूस कर रही है। ऐसे में वह खुद को थोड़ा समय देना चाहती है, जिसके लिए उसने 4 दिन की छुट्टी मांगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आगे लिखा गया है कि वह अपनी पसंदीदा फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' देखना चाहती थी। उसने ईमानदारी से बताया कि इसी फिल्म ने उसे कभी फैशन की दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित किया था, इसलिए इसका सीक्वल उसके लिए खास मायने रखता है। वह इन दिनों को मी-टाइम की तरह बिताना चाहती थी, खुद का ख्याल रखना, तैयार होना और फिल्म का पूरा मजा लेना।

मैनेजर का कूल रिप्लाई
जहां आमतौर पर ऐसे ईमेल पर सख्त जवाब की उम्मीद की जाती है, वहीं यहां मामला बिल्कुल उल्टा निकला। मैनेजर ने सिर्फ तीन शब्दों में जवाब देकर सबको चौंका दिया “Okay, approved bestie.”
 

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
जैसे ही यह बातचीत X पर वायरल हुई, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ ने इसे वर्क-लाइफ बैलेंस और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक पॉजिटिव बदलाव बताया, तो कुछ ने इसे गैर-जिम्मेदाराना रवैया भी कहा।

यह पूरा मामला इस बात का संकेत है कि अब कॉर्पोरेट दुनिया में रिश्ते बदल रहे हैं। जहां पहले औपचारिकता और बहाने चलते थे, वहीं अब ईमानदारी और समझदारी को भी जगह मिल रही है। शायद यही आने वाले समय के कामकाजी माहौल की नई पहचान बनने वाला है।

Key Tag: कार या बाइक की चाबी के साथ मिलने वाला छोटा टैग बचा सकता है हजारों रुपये, भूल से भी न फेंकें
Weird Love Story: 60 की उम्र में 34 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, 3 शादियों के बाद महिला को मिला सच्चा प्यार
Dating App Subsidy: यहां सरकार उठा रही है युवाओं के डेटिंग का खर्चा, हर महीने मिलते हैं इतने पैसे
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें