फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर सिलेंडर रखते ही लगी आग, जोरदार धमाके से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचा डिलीवरी बॉय

Wed, 04 Nov 2026 05:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: कर्नाटक के बेंगलुरु में गैस सिलेंडर पहुंचाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर के दरवाजे पर सिलेंडर रखते ही उसमें आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी, जो दहलीज पर जल रहे दीये की लौ के संपर्क में आ गई। हालांकि, डिलीवरी बॉय ने समय रहते पीछे हटकर अपनी जान बचा ली।
 
विज्ञापन
कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा? - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है। खासकर जब बात गैस सिलेंडर की हो तो जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा ही एक डराने वाला मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है। यहां गैस सिलेंडर पहुंचाने आए एक डिलीवरी बॉय के साथ अचानक ऐसा हादसा हुआ कि आसपास के लोग भी सहम गए। घर के दरवाजे पर सिलेंडर रखते ही उसमें आग लग गई और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया। गनीमत रही कि डिलीवरी बॉय ने समय रहते अपनी जान बचा ली और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिलेंडर में आग लगने से लेकर धमाके तक का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर में रहने वाली एक महिला ने अपने घर के प्रवेश द्वार की दहलीज धोई थी। इसके बाद उन्होंने पूजा-पाठ किया और दरवाजे के पास तेल का एक दीया जला दिया। इसी दौरान गैस सिलेंडर पहुंचाने वाला डिलीवरी बॉय वहां पहुंच गया।

दरवाजे के पास जल रहा था दीया
डिलीवरी बॉय अपने कंधे पर सिलेंडर लेकर आया था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि दरवाजे के पास दीया जल रहा है। उसने जैसे ही सिलेंडर को प्रवेश द्वार के पास जमीन पर रखा, अचानक उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से पहले से ही थोड़ी गैस लीक हो रही थी। ऐसे में लीक हुई गैस दरवाजे पर जल रहे दीये की लौ के संपर्क में आ गई और आग भड़क उठी। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन




डिलीवरी बॉय ने दिखाई सूझबूझ
इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि डिलीवरी बॉय ने आग लगते ही तुरंत पीछे कदम हटा लिए। उसकी सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा टल गया। अगर वह कुछ पल और सिलेंडर के पास रहता तो उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी। हालांकि, इस घटना में उसे कोई चोट नहीं आई। आसपास मौजूद आम लोग भी सुरक्षित रहे।

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही मल्लेश्वरम पुलिस थाने की टीम और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच की। पुलिस ने पुष्टि की कि इस हादसे में किसी आम नागरिक को चोट नहीं आई और न ही किसी की जान गई। साथ ही लोगों और गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों से सावधानी बरतने की अपील की गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें