फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रेन का कोच बना लाइव रियलिटी शो, तेज म्यूजिक पर डांस करते हुए रील बनाता परिवार, देखें वीडियो

Wed, 11 Mar 2026 11:00 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में ट्रेन के कोच में सफर कर रहा एक परिवार तेज म्यूजिक बजाकर नाचता और रील बनाता नजर आ रहा है। इससे परेशान होकर एक यात्री को रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके शिकायत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
ट्रेन के कोच में डांस कर रील बनाता परिवार - फोटो : @bioeducator_manmohan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Train Reel Viral Video: सोशल मीडिया में आए दिन ट्रेन के कोच से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें मारपीट से लेकर लोगों के डांस तक के वीडियो शामिल होते हैं। अब एक नए वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। जिसमें ट्रेन के कोच में सफर कर रहा एक परिवार तेज म्यूजिक बजाकर नाचता और रील बनाता नजर आ रहा है। इससे परेशान होकर एक यात्री को रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके शिकायत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


Viral Video: पिता ने अस्पताल में बच्चे को देखकर ऐसा क्या किया? 21 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख डाला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मामला गरीब रथ एक्सप्रेस का है, जिसमें परिवार के कुछ लोग ट्रेन कोच के बीच में डांस कर रहे हैं और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। जिसमें से एक व्यक्ति तो रेलवे की चादर सिर पर ओढ़कर नाचता भी दिखाई देता है। 

विज्ञापन

 
ट्रेन का कोच बना लाइव रियलिटी शो

ट्रेन के कोच में 'रील स्टूडियो' बनाते इन लोगों के वीडियो को बिलासपुर से लखनऊ जा रहे एक यात्री मनमोहन वर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसकी पोस्ट पर लिखा है, आज बिलासपुर से लखनऊ तक गरीब रथ एक्सप्रेस में सफर करते समय एक अजीब अनुभव हुआ। जो यात्रा शांत और आरामदायक होनी चाहिए थी, वह अचानक एक तरह के 'लाइव रियलिटी शो' में बदल गई। ट्रेन के कोच में सफर कर रहा एक बड़ा परिवार तेज म्यूजिक बजाकर चिल्ला रहा था, डांस कर रहा था और लगातार रील बना रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे ट्रेन का डिब्बा उनका निजी स्टूडियो हो। इस वजह से बाकी यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी, क्योंकि कई लोग शांति से सफर करना चाहते थे। 

Viral Video: पोते ने पूरा किया दादी की पहली हवाई यात्रा का सपना, वीडियो देखकर नम हो जाएंगी आखें


Viral Video: सिगरेट को बेसन में लपेटकर, शख्स ने बना दिया पकौड़ा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

कई घंटे तक शोर-शराबा चलने के बाद आखिरकार मुझे रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके शिकायत करनी पड़ी। अच्छी बात यह रही कि रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर कोच में पहुंच स्थिति को संभाला और माहौल शांत कराया। 

दूसरों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए
ट्रेन कोच में डांस करते रील का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक कई हजारों लोग देखा चुके हैं तो वहीं सैकड़ों ने इसे शेयर भी किया है। लोगों ने इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट किया, उन्हें भी ट्रेन में सफर के दौरान इसी तरह के हालात का सामना करना पड़ा है। तो वहीं कई यूजर्स ने कहा- सार्वजनिक जगहों पर लोगों को दूसरों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें