फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी में दोस्तों ने दुल्हन को गिफ्ट किया नीला ड्रम, दूल्हा सकपकाया और स्टेज पर मची खलबली

Sat, 19 Apr 2025 01:58 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaimala Viral Video:  जयमाला होने के बाद जब रिश्तेदार और दोस्त दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो दोस्तो ने यह कारनामा कर दिखाया। इस वायरल वीडियो को लेकर इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी कमाल की हैं।
विज्ञापन
शादी में दोस्तों ने दुल्हन को गिफ्ट किया नीला ड्रम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक शादी का समारोह तब सुर्खियों में आ गया जब दूल्हे के दोस्तों ने गिफ्ट में एक बड़ा नीला ड्रम भेंट किया। ये तोहफा देखकर जहां दूल्हा कुछ पल के लिए घबरा गया, वहीं दुल्हन हंसते-हंसते लोटपोट हो गई। इस अनोखे पल का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिल रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
जयमाला होने के बाद जब रिश्तेदार और दोस्त दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो दोस्तो ने यह कारनामा कर दिखाया। इस वायरल वीडियो को लेकर इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी कमाल की हैं। एक यूजर ने लिखा, "दूल्हे की हालत तो गिफ्ट देखते ही खराब हो गई, लेकिन दुल्हन की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही।" वहीं एक दूसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा, "हां भाई, अब आया शादी का असली मजा।" किसी ने चुटकी ली , "भाई साहब, कहना क्या चाहते हो?"

विज्ञापन

यह थी गंभीर घटना
हालांकि नीला ड्रम एक हल्के-फुल्के मजाक का हिस्सा दिखता है, मगर इसके पीछे एक गंभीर पृष्ठभूमि भी है। बता दें कि हाल ही में मेरठ जिले में सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उस मामले में युवक की लाश के टुकड़ों को एक नीले प्लास्टिक ड्रम में भरकर रखा गया था। इस घटना के बाद से नीला ड्रम बहस का विषय बन चुका है।

दुल्हन की प्रतिक्रिया ने लूटी महफिल
यह मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल गांव के रहने वाले शैलेंद्र राजपूत की शादी से जुड़ा है। उनका विवाह रिहुंटा गांव की सीमा नाम की युवती से तय हुआ था। शादी समारोह राठ कस्बे के एक मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया था। जयमाला के बाद जब दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे थे, तभी कुछ दोस्त एक बड़ा नीला ड्रम लेकर मंच पर पहुंचे और गिफ्ट के तौर पर थमा दिया। ड्रम को देखते ही दूल्हे की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। वह सकपका गया। वहीं दुल्हन इस मजेदार तोहफे पर हंस-हंसकर लोटपोट हो गई। बाराती भी इस मजाक को देखकर चौंक गए और कुछ देर के लिए माहौल ही बदल गया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है और लोग इसे हाल की सबसे फनी वेडिंग मोमेंट्स में से एक बता रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन की प्रतिक्रिया और दोस्तों की शरारत ने इस शादी को यादगार बना दिया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें