नौचंदी मेले में रखी 400 लीटर की बोतल
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ नौचंदी मेले में डाबर की तरफ से लगाई गई पुदीन हरा की 400 लीटर की कांच की बोतल मेले के आकर्षण का केंद्र बन रही है। डाबर इंडिया लिमिटेड मार्केटिंग हेड अजय परिहार ने बताया कि पुदीन हरा की यह बोतल मेले में आने वाले लोगों को ठंडक का अहसास देगी। वहीं, विशेष ठंडक जोन जनता को शीतलता देते हुए गर्मी के मौसम में पेट की बीमारियों के लिए राहत देने के लिए बेहतर है।
उन्होंने बताया कि यह बोतल दुनिया की सबसे बड़ी कांच की बोतल है। इसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पुदीना एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से पैक होती है। जो मानव पेट के लिए विशेष रुप से गर्मी के दौरान चमत्कारी है।
पुदीना अपचन, गैस और पेट में दर्द जैसी समस्याओं पर प्रभावी राहत और उत्कृष्ट कारमेटिव प्रभाव देने के लिए जाना जाता है। वहीं, डाबर हर घर के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समर्पित है।