18 Foot Long King Kobra Rescued Video: दुनिया में मिलने वाले सांपों में कई बेहद जहरीले सांप भी होते हैं, जिनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। उन्हीं सांपों में से एक सांप किंग कोबरा है। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा और बेहद विषैला सांप है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में वन विभाग के कुछ कर्मचारी मिलकर एक 18 फुट लंबे किंग कोबरा को पकड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान किंग कोबरा ने उनपर अटैक करने की कोशिश नहीं की, वरना लेने के देने पड़ सकते थे। इतने विशालकाय किंग कोबरा को काबू में करना कोई आसान काम नहीं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, वन विभाग के कुछ कर्मचारी एक बड़े किंग कोबरा को पकड़ कर उसे एक जाली वाले बॉक्स में डालने की कोशिश करते नजर आते हैं। सांप का आकार इतना बड़ा है कि उसे देखते ही एक पल को तो आदमी की सांसे थम जाएं। हालांकि वन विभाग के एक कर्मचारी ने किंग कोबरा के मुंह को पकड़ा हुआ था, जबकि दूसरे ने उसकी पूंछ पकड़ रखी थी। बड़ी मुश्किल से वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे बॉक्स के अंदर डाला। गनीमत रही कि इस दौरान किंग कोबरा ने उनपर अटैक करने की कोशिश नहीं की।
18 फुट लंबे किंग कोबरा के रेस्क्यू के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर
@VegBiryani108 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, देखें कैसे वन विभाग के अधिकारियों ने 18 फुट के किंग कोबरा को रेस्क्यू किया।
रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। तो वहीं किंग कोबरा के इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- जंगल में रहने वाले लोग और वहां काम करने वाले लोगों का तो ये रोज का काम है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे तो ये वीडियो देखकर ही डर लग रहा है। तो वहीं कई यूजर्स वन विभाग के कर्मचारियों की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।