बिकिनी पहनकर विदेशी महिला ने गंगा में लगाई डुबकी
- फोटो : इंस्टाग्राम @comedyculture.in
आज के वक्त में मोबाइल फोन हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लगभग हर इंसान के हाथ में स्मार्टफोन है और उसमें कैमरा भी मौजूद है। साथ ही इंटरनेट का सस्ता और तेज डाटा पैक होने के कारण लोग दिनभर वीडियो बनाते और सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कुछ वीडियो देखकर लोग हैरान रह जाते हैं कुछ उन्हें खूब हंसाते हैं और कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन पर लोग अपनी राय देने लगते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपने ऐसे कई वीडियो जरूर देखे होंगे। इसी कड़ी में इन दिनों एक विदेशी महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो लोगों को ध्यान खींच रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक विदेशी महिला दिखाई देती है, जो बिकिनी पहने हुए गंगा नदी के किनारे पहुंची होती है। उसके गले में कई मालाएं पड़ी हैं, माथे पर चंदन लगा है और आंखों पर धूप का चश्मा है। वीडियो में महिला पहले “ॐ नमः शिवाय” और “गंगा मैया की जय” बोलती है फिर वह गंगा नदी में उतरती है। कुछ देर बाद वह अपने गले की मालाएं उतारकर गंगा में बहा देती है और खुद भी नदी में डुबकी लगाती है। महिला पानी में कुछ देर तक तैरती है और फिर मुस्कुराते हुए बाहर निकलती है।
बिकिनी पहनकर विदेशी महिला ने लगाई डुबकी
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। किसी को महिला की आस्था अच्छी लगी, तो किसी को उसका पहनावा पसंद नहीं आया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 53 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “इसमें कुछ भी गलत नहीं है।” दूसरे यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, “मैंने भी अंडरवियर में स्नान किया था।” तीसरे यूजर ने लिखा, “अगर इस पर सवाल उठते हैं तो मुझ पर भी उठने चाहिए, मैं भी कच्छा पहनकर नहाता हूं।” वहीं, कुछ लोगों को महिला का यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, “संस्कारों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और कोई कुछ नहीं कह रहा, वाह।” जबकि एक और यूजर ने लिखा, “सब ठीक है लेकिन बिकिनी पहनकर स्नान करना गलत है।”