फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी पर अचानक गिरी बिजली, तुरंत हो गई मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

Fri, 07 Aug 2026 05:36 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मैदान में फुटबाल खेल रहे एक खिलाड़ी बिजली गिरती है और उसकी मौत हो जाती है। 
विज्ञापन
फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी पर अचानक गिरी बिजली, तुरंत हो गई मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर फुटबॉल मैच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें आसमान से बिजली सीधे खिलाड़ी पर आकर गिरती है और उसकी वहीं पर मौत हो जाती है। बताया जा रहा है कि दक्षिणी थाईलैंड का वीडियो है। चार अगस्त को एक राज्य स्तर का फुटबॉल मैच हो रहा है था, लेकिन इसी दौरान यह दिल दहला देने वाला हादसा होता है। इस हादसे में  24 वर्षीय सोफवान अवाए की जान चली जाती है। 

विज्ञापन


मैदान पर खेल दैरान बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। नराथिवत प्रांत के सुंगाई गोलोक में घटी इस घटना में 12 अन्य खिलाड़ी भी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि शांतिफप स्टेडियम में गोलोक एफए कप का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। मैच के दौरान इलाके में तूफानी मौसम था। खराब मौसम के बाद मैच खेला जा रहा था, इसी दौरान पिच पर बिजली गिर गई। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली गिरने से अवाए गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले आपातकालीन कर्मियों और चिकित्सा दल की तरफ से उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन





Viral: छंटनी के डर ने छीना मां बनने का सपना? Meta कर्मचारी की पोस्ट पढ़ लोग भी सोच में पड़ गए

सुंगाई गोलोक के पुलिस प्रमुख कर्नल थुन सिरिखुंट ने मलेशियाई सरकारी समाचार एजेंसी को बताया कि आपातकालीन चिकित्सा टीम की उनको बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन घटना में लगी गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भयानक नजारा दिख रहा है। 

Asteroid: धरती के करीब तेजी से आ रहा है प्रलय का देवता, क्या पृथ्वी को है कोई खतरा?

इसमें देखा जा सकता है कि बिजली की तेज चमक के बाद कान फाड़ देने वाली आवाज होती है। इसके बाद स्टेडियम में अफरातफरी मच जाती है और कई खिलाड़ी तुरंत जमीन पर गिरते दिख रहे हैं। घायलों की मदद के लिए खिलाड़ी, अधिकारी और समर्थक मैदान की तरफ दौड़ते हैं और मौके पर मेडिकल टीम को बुलाया जाता है। विंगर के तौर पर खेलने वाले अवाए ने हाल ही में थाई लीग 3 की टीम याला एफसी में अपना ट्रांसफर पूरा किया था। वह इस घटना से कुछ दिन पहले क्लब से जुड़े थे। थाईलैंड फुटबॉल एसोसिएशन ने अवाए के परिवार और क्लब के प्रति संवेदना जताई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें