फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी में फोम बरसात, मेहमानों पर टूटा झाग का सैलाब, वीडियो देख लोग बोले- यमुना का पानी लग रहा है

Fri, 21 Nov 2025 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि स्टेज के सामने कई लोग म्यूजिक पर थिरक रहे हैं। तभी पास में रखे बड़े फोम जनरेटर से लगातार सफेद झाग निकलकर हवा में उड़ता है और सीधे मेहमानों पर गिरने लगता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों में मस्ती-मजाक और डांस-धमाल तो आम बात है, लेकिन कभी-कभी माहौल ऐसा भी बन जाता है कि देखने वाले अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के फंक्शन का नजारा बिल्कुल किसी पार्टी क्लब जैसा हो गया। वजह थी फोम मशीन। शादी में लगाई गई झाग निकालने वाली मशीन ने पूरे माहौल को कुछ ऐसा बना दिया कि मेहमान खुद नहीं समझ पा रहे थे कि वे शादी में आए हैं या किसी फोम पार्टी में। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि स्टेज के सामने कई लोग म्यूजिक पर थिरक रहे हैं। तभी पास में रखे बड़े फोम जनरेटर से लगातार सफेद झाग निकलकर हवा में उड़ता है और सीधे मेहमानों पर गिरने लगता है। कुछ ही सेकंड में पूरा डांस फ्लोर सफेद झाग से ढक जाता है। लोग सिर से लेकर पैरों तक झाग में नहाने लगते हैं, लेकिन सबसे मजेदार बात यह है कि किसी के चेहरे पर नाराजगी का नामो-निशान तक नहीं है बल्कि सबकी हंसी रुकी ही नहीं।

 

फोम डिस्को में बदल गई शादी
वीडियो देखते ही महसूस होता है जैसे पार्टी में किसी ने एक बटन दबाया और शादी वाला माहौल सीधा फोम डिस्को में बदल गया। लोग झाग में भीगते हुए जबर्दस्त डांस कर रहे हैं। कोई झाग हवा में उछाल रहा है तो कोई अपने दोस्तों के ऊपर फेंक रहा है। चारों तरफ सफेद झाग ही झाग नजर आता है और स्टेज ऐसा लग रहा है मानो बादलों की चादर बिछा दी गई हो। कुछ मेहमानों का तो हाल ऐसा है कि झाग की मोटी परत उनके कपड़ों से चिपक गई है और वो खुद भी हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। बच्चे, बड़े, महिलाएं हर कोई इस अनोखे माहौल में खूब मजा ले रहा है। जिसे देखो, वह फोन निकालकर वीडियो बना रहा है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने मजाक करते हुए लिखा, “ये शादी कम, वॉशिंग मशीन ओवरफ्लो ज्यादा लग रही है।” एक यूजर ने हंसते हुए कहा, “अब सबको यमुना में जाकर एक डुबकी मार लेनी चाहिए, झाग भी धुल जाएगा।” वहीं एक ने फनी कमेंट किया, “चलो रोज पानी से नहाते हैं, आज झाग से नहा लिया। बदलते इंडिया की नई कहानी।” कुछ लोगों ने इसे ‘मस्ती का नया लेवल’ बताया तो कुछ ने कहा कि यह शादी की यादें बेहद अनोखी होने वाली हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें