Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी खींचा है। इसमें आप कुछ हिरणों को देख सकते हैं। वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि यह फ्लाइंग डीयर हैं। मतलब हवा में उड़ने वाले हिरण। दरअसल इन हिरणों को हेलीकॉप्टर से लगी रस्सी से बांधा गया था।
यह वायरल वीडियो अमेरिका के उटाह का है। उटाह डिवीजन ऑफ वाइल्डलाइफ रिसोर्सेज (DWR) की तरफ से इस वीडियो को शेयर किया गया है। बायोलॉजिस्ट ने इन जानवरों को अलग-अलग जंगलों से पकड़ा है और इनमें जीपीएस कोलर्स लगाए हैं। ताकि अगर यह इस जगह को छोड़कर दूसरी जगह जाएं, तो उनके पैटर्न को समझा जा सके।
सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये सैंटा के उड़ने वाले हिरन नहीं हैं! हर साल ठंड के समय हमारे बायोलॉजिस्ट पूरे राज्य में करीब 1200 हिरणों को पकड़ते हैं और उन पर जीपीएस कॉलर लगाते हैं।
Mysterious Place: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, जिनके रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए
सभी को एक क्षेत्र में भी लाया जाता है, जहां उनको सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस जाने से पहले स्वास्थ्य की जांच की जाती है। यह महत्वपूर्ण कोशिश हमें हिरणों के माइग्रेशन पैटर्न की निगरानी करने और जानने में मदद करता है।
Aliens News: नासा के पूर्व वैज्ञानिक का चौंकाने वाला खुलासा, बताया- कहां रहते हैं एलियंस
वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर से एक रस्सी बांधी गई जिसमें हिरण लटके हुए हैं। उनकी आंखों पर पट्टी बांधी गई हैं, ताकि वह डरे नहीं। इसके बाद हिरणों को जमीन पर उतार दिया जाता है। कुछ लोग इन पर जीपीएस लगाते दिख रहे हैं और उनके स्वास्थ्य की भी जांच की जाती है। इस पोस्ट को 20 दिसंबर को शेयर किया गया था. तब से इसे हजारों लोग देख चुके हैं। बड़ी संख्या में इस पोस्ट को लोगों ने लाइक किया है और कमेंट्स किए हैं।