फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप की पप्पी लेने की कोशिश कर रहा था, अस्पताल पहुंच गया

Thu, 18 May 2017 07:14 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
Kiss to Snake
विज्ञापन
मामला अमरीका का है जहां एक शख्स सांप को पप्पी लेने के चक्कर में अस्पताल पहुंच गया। दरअसल सांप ने उसके चेहरे को डस लिया। फ़्लोरिडा के पुटनैम काउंटी में ये रैटलस्नेक चार्ल्स गॉफ़ को मिला था।
विज्ञापन


रैटलस्नेक अमरीका में पाए जाने वाला एक ऐसा विषधर सांप होता है जिसके चलने पर खड़खड़ाहट की आवाज़ होती है। स्थानीय न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक रॉन रेनल्ड नाम के चार्ल्स के एक पड़ोसी ने सांप के साथ खेलना शुरू कर दिया।

खेल के दौरान रॉन सांप के ख़तरे को समझने में चूक गए और ये ग़लती कर बैठे। उन्हें एयर एम्बुलेंस के ज़रिए अस्पताल पहुंचाया गया और जहां उनका इलाज चल रहा है. खबरों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'वो बेवकूफी कर रहा था'

सांप - फोटो : Amar Ujala
स्थानीय न्यूज़ चैनल 'ऐक्शन न्यूज़ जैक्स' को चार्ल्स गॉफ़ ने बताया, "एक लड़के ने कहा, मैं सांप के फन को चूमने जा रहा हूं और सांप ने उसके चेहरे को डस लिया।"

उन्होंने कहा, "रॉन बेवकूफ़ी कर रहा था. मुझे लगता है कि उसने सोचा होगा कि वो सांप को चूम सकता है और इससे बच जाएगा, लेकिन आखिरकार ऐसा हुआ नहीं।"

एक और न्यूज़ चैनल फ़र्स्ट कोस्ट न्यूज़ ने बताया कि पीड़ित की स्थिति अब बेहतर है, लेकिन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

हालांकि इस वाकये के बाद सांप भाग गया और ये भी साफ़ नहीं हो पाया है कि रॉन ने आखिर क्यों सांप को चूमने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें