फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिव्यांग कोच में आराम से लेटा था शख्स, RPF जवान के पहुंचते ही खुला ऐसा राज, जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 19 Feb 2026 02:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन के एक दिव्यांग कोच का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अपर सीट पर लेटा हुआ है। तभी यहां पर आरपीएफ जवान पहुंच जाता है। फिर जो हुआ जानकर हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन
दिव्यांग कोच में आराम से लेटा था शख्स, आरपीएफ जवान के पहुंचते ही खुला ऐसा राज - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Train Divyang Coach: सोशल मीडिया पर ट्रेन के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। सीटों के लिए मारपीट से लेकर हंसाने वाले वीडियो शामिल होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रेन के दिव्यांग कोच में अपर बर्थ पर चढ़कर एक शख्स लेटा हुआ है। इतने में ही वहां एक आरपीएफ जवान पहुंच जाता है और शख्स से टिकट और प्रमाण पत्र के बारे में सवाल करता है। उसके पास आरपीएफ जवान के सवाल कोई जवाब नहीं होता है और पुलिस देखकर इधर-उधर के बहाने बनाने लगता है। 

विज्ञापन


कई बार देखा जाता है कि लोग चालाकी दिखाते हुए पुलिस से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस से बच पाना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडिया  मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। यहां पर कार्यरत आरपीएफ जवान ने तेज बन रहे एक शख्स को पकड़ लिया है। दरअसल, शख्स बिना प्रमाण पत्र के ट्रेन के दिव्यांग कोच में बैठा था और उसके पास टिकट भी नहीं था। 

शख्स बिना टिकट के दिव्यांग कोच में मौजूद अपर बर्थ पर आराम से लेटा था। उसने सोचा यहां पर कोई नहीं आएगा, लेकिन थोड़ी देर बाद आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर रिकी रविंद्र राजावत वहां पहुंच जाते हैं। वहां आराम से लेटा था और उसे देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि वो दिव्यांग होगा। ऐसे में जब पुलिस सवाल-जवाब करती है, तो पूरा सच सामने आ जाता है। 
विज्ञापन





Viral: फिल्टर हटते ही लड़की को देख उड़े फैंस के होश, कुछ सेकंड में ही गायब हुए 1.40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

वीडियो में दिख रहा है कि आरपीएफ जवान दिव्यांग कोच में जाता है, तो अपर बर्थ पर एक शख्स टांग पर टांग पर रखकर लेटा हुआ दिखता है और कान में ईयरफोन लगाकर फोन देख रहा होता है। उसे देखकर लगता है कि कोई समस्या नहीं है और वो दिव्यांग नहीं है। इसके बावजूद वो दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित बोगी में जबरदस्ती घुसा होता है। जवाब पूछता है कि ‘इसमें कौन-कौन विकलांग है।

Viral Video: कुत्तों के लिए मालिक का गजब प्यार, बाइक के पीछे लगाया एक स्पेशल ट्रेलर, दिल छू लेगा वीडियो

फिर अपर सीट पर लेटे शख्स से पूछता है कि क्या स्थिति है? इसके जवाब में शख्स कहता है कि टांग टूटी है सर, सरिया लगा है। इसके बाद आरपीएफ जवान दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र मांगता है, तो वह जवाब देता है कि उसके पास नहीं है। फिर टिकट के बारे में पूछने पर कहता है कि टिकट लिया नहीं है, जल्दी के चक्कर में। इसके बाद जवान कहता है कि आओ नीचे आ जाओ भाईसाहब, टिकट आपने लिया नहीं है और सीट घेरकर लेट गए हो।

Viral Video: बरात में 'ईंट तोड़' डांस करता शख्स, बनाया ऐसा माहौल, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल

फिर वो कहता है कि मुझे नहीं पता था कि दिव्यांग कोच है। फिर वो कहता है कि वो आगे स्टेशन पर टिकट ले लेगा। इसके बाद आरपीएफ जवान उसे नीचे उतरने के लिए कहता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें