फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पहले तो की बलभर कुटाई, फिर इज्जत बचाने के नाम पर करा दी प्रेमी-प्रेमिका की शादी, देखें वीडियो

Mon, 06 Oct 2025 05:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक युवक को कमरे के अंदर मौजूद कुछ लोग बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके साथ मारपीट करने वालों के चेहरे पर कोई डर या संकोच नहीं है, बल्कि वे खुलकर हंस रहे हैं। वहीं कमरे के कोने में एक लड़की खड़ी नजर आती है।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े की पकड़कर करा दी शादी - फोटो : एक्स@rareindianclips
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन कई अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हक्का-बक्का कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दंग रह गया, क्योंकि इसमें जो कुछ दिखा, वह आमतौर पर फिल्मों में ही देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक युवक को कमरे के अंदर मौजूद कुछ लोग बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके साथ मारपीट करने वालों के चेहरे पर कोई डर या संकोच नहीं है, बल्कि वे खुलकर हंस रहे हैं। वहीं कमरे के कोने में एक लड़की खड़ी नजर आती है। कहा जा रहा है कि यह वही लड़की है, जिससे युवक प्यार करता था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन हालात ने ऐसा मोड़ ले लिया कि उनकी चाहत एक अलग ही दिशा में चली गई।



प्रेमी को लोगों ने खूब मारा
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक आदमी हाथ में डंडा लिए युवक पर लगातार वार कर रहा है। आसपास मौजूद लोग न केवल यह सब चुपचाप देख रहे हैं, बल्कि कुछ तो इस घटना का मजाक भी बना रहे हैं। युवक की प्रेमिका इस दौरान चुपचाप खड़ी रहती है। उसके चेहरे पर डर और बेचैनी साफ नजर आती है। वह अपने प्रेमी को छुड़ाने की कोशिश नहीं करती, शायद उसे मालूम था कि विरोध करने पर हालात और बिगड़ जाएंगे।
विज्ञापन


बाद में लड़के से करा दी लड़की की शादी
वीडियो यहीं खत्म नहीं होता। कुछ ही देर बाद पूरी घटना अचानक बदल जाती है। जिन लोगों ने युवक को अभी-अभी बेरहमी से पीटा था, वही लोग उसके और लड़की की शादी कराने की तैयारी में जुट जाते हैं। कमरे का माहौल एकदम अलग हो जाता है। वहां मौजूद लोग युवक और लड़की से शादी की रस्में पूरी कराते हैं। किसी ने उन्हें माला पहनाई तो किसी ने सिंदूर की रस्म कराई। यह सब उसी भीड़ की मौजूदगी में हुआ, जो थोड़ी देर पहले हिंसा में शामिल थी। बताया जा रहा है कि यह शादी लड़की के परिवार की मजबूरी और समाज के दबाव की वजह से करवाई गई। लड़की के घरवालों को डर था कि अगर उनके रिश्ते की बात बाहर आ गई तो इज्जत पर सवाल उठेंगे और बदनामी होगी। इसलिए पहले युवक को सजा दी गई ताकि सबके सामने दिखाया जा सके कि गलती उसी की थी, फिर जब मामला थम गया तो दोनों को पति-पत्नी बना दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें