फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पहले तो पुलिस ने बचाया फिर कर दी पिटाई, वीडियो देख हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

Fri, 10 Jan 2025 05:28 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी एक शख्स को बचाते हैं और फिर उसकी पिटाई करने लगते हैं। इस वीडियो कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसे आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले बचाया, फिर कर दी पिटाई - फोटो : X/@VishalMalvi_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा मंच है जहां हर दिन अनगिनत वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो हमें आश्चर्यचकित करते हैं, कुछ में अद्भुत प्रतिभा देखने को मिलती है, और कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। यदि आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, तो आपने निश्चित रूप से ऐसे कई वीडियो देखते होंगे। इन दिनों पुलिस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस का मानवीय चेहरा दिख रहा है। इस वीडियो में पहले पुलिस बड़े मशक्कत से युवक को बचाती है और फिर उसे तुरंत मारने लगती है।

विज्ञापन




वायरल वीडियो का विवरण
वायरल हो रहे वीडियो में एक असामान्य दृश्य दिखाई देता है। छत की बाउंड्री के पास कुछ लोग खड़े हैं जो पुलिसकर्मी प्रतीत होते हैं, क्योंकि उन्होंने खाकी वर्दी पहनी हुई है। वे एक रस्सी को खींच रहे हैं, जिससे एक व्यक्ति बंधा हुआ है। स्पष्ट है कि वे उसे किसी खतरे से बचाने के लिए ऊपर खींच रहे हैं। वीडियो के अगले ही पल में जो होता है, वह दर्शकों को हैरान कर देता है। जैसे ही वे उस व्यक्ति को ऊपर खींच लेते हैं, वे उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं। यानी पहले उसे बचाया और फिर खुद ही उसकी पिटाई कर दी। यह दृश्य विरोधाभासी और हास्यप्रद है, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देता है।

ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: पटरी पर गस्त लगा रहे शेर को शख्स ने बकरी की तरह भगाया, वीडियो देख नहीं होगा भरोसा
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। वीडियो में कोई स्पष्ट संकेत नहीं है जिससे इसकी जगह का पता चल सके। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- 'उन्होंने बचाया क्योंकि बचाना उनका काम है, फिर उसे मारा क्योंकि उसे उधर जाने से मना किया था'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'लगता है मारने के लिए ही उसे बचाया गया है।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- 'बचाएंगे भी हम मारेंगे भी हम'। खबर लिखने तक इस वीडियो को 25 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें