फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: पहले की शादी और मनाई सुहागरात, फिर दूल्हे को कमरे में बंद कर भाग रही थी लड़की, कूदने पर टूटे पैर

Thu, 07 Aug 2025 11:25 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मामला बनाड़ थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित युवक भरत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। भरत ने बताया कि उसकी शादी की बात लंबे समय से नहीं बन पा रही थी।
विज्ञापन
भागने के लिए बालकनी से कूदी दुल्हन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने शादी के नाम पर युवक से पैसे ऐंठे और फिर भागने की कोशिश करते समय खुद ही फंस गई। मामला बनाड़ थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित युवक भरत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। भरत ने बताया कि उसकी शादी की बात लंबे समय से नहीं बन पा रही थी। इस बीच उसके पिता के परिचित नंदकिशोर सोनी ने भरोसा दिलाया कि वह एक अच्छी लड़की से शादी करवाएंगे। 27 जून को नंदकिशोर ने फोन करके बिहार की एक युवती का रिश्ता तय करवाया। आइए जानते हैं कि घटना क्या है।

विज्ञापन


लुटेरी दुल्हन की खुली सच्चाई
इसके बाद संदीप शर्मा और रवि नाम के दो लोग दो लड़कियों को लेकर जोधपुर आए। एक लड़की का नाम सुमन और दूसरी का रूबी पांडे बताया गया। भरत को सुमन पसंद आई और फिर शादी के लिए तीन लाख रुपये की मांग की गई। भरत ने 1.7 लाख रुपये नकद और 1.3 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिया। आर्य समाज मंदिर में भरत और सुमन की शादी संपन्न हुई। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही भरत को सुमन की असलियत पता चल गई कि वह एक लुटेरी दुल्हन है। जब भरत ने इस पर बात की, तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान सुमन ने भरत को कमरे में बंद कर दिया और खुद भागने की तैयारी करने लगी।

भागने की कोशिश में तुड़वाए अपने पैर
सुमन ने साड़ी से रस्सी बनाई और उसे बालकनी से बांधकर नीचे उतरने की कोशिश की। जैसे ही उसने छलांग लगाई, उसके दोनों पैर टूट गए। नीचे संदीप और रवि खड़े थे, जो उसे लेने आए थे। भरत ने शोर मचाया, जिससे घरवाले जाग गए। संदीप और रवि मौके से फरार हो गए, लेकिन सुमन पकड़ी गई। गंभीर रूप से घायल सुमन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में भी उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और बार-बार अपने पिता का नाम बदलती रही। जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो पता चला कि सुमन पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन


पुलिस ने किया गिरफ्तार
शादी के दौरान कोर्ट और आर्य समाज में जमा किए गए दस्तावेजों में उसने खुद को अविवाहित बताया था और फर्जी कागजात दिए थे। इस मामले की जांच में सामने आया कि यह एक गिरोह है जो शादी के नाम पर ठगी करता है। सुमन पांडे औरंगाबाद, बिहार की रहने वाली है।  फिलहाल पुलिस ने सुमन को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें