फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: दिवाली पर अनार जलाते ही हुआ जोरदार धमाका, दुकान के बाहर बैठी महिलाओं और बच्ची की तरफ लपकी आग

Wed, 11 Nov 2026 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दिवाली की रात आतिशबाजी के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दुकान के बाहर अनार जला रहे युवक के पटाखे में अचानक जोरदार धमाका हो गया। इससे निकली आग और चिंगारियां पास बैठी महिलाओं और बच्ची की तरफ बढ़ गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दुकान के बाहर अनार जला रहा था युवक - फोटो : इंस्टाग्राम@mmj_62
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली का त्योहार आते ही हर तरफ रोशनी और खुशियों का माहौल बन जाता है। घरों से लेकर बाजारों तक लोग दीप जलाकर और पटाखे फोड़कर त्योहार मनाते हैं। हालांकि, जरा सी लापरवाही इस खुशी को बड़े हादसे में भी बदल सकती है। कई बार देखने में साधारण लगने वाले पटाखे भी खतरनाक साबित हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सहम गए हैं। वीडियो में दिवाली की रात एक अनार पटाखे में अचानक जोरदार धमाका होता दिखाई देता है। इसके बाद वहां ऐसा नजारा बनता है कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

विज्ञापन


दुकान के बाहर अनार जला रहा था युवक
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिवाली की रात एक संकरी गली में कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे हैं। इसी दौरान एक युवक सड़क के बीचों-बीच रखे बड़े अनार पटाखे को जलाता है। आग लगाने के बाद वह वहां से पीछे हट जाता है। दूसरी तरफ पास की दुकान के बाहर कुछ बुजुर्ग महिलाएं और एक बच्ची कुर्सियों पर बैठी हुई हैं। सभी आराम से पटाखे से निकलने वाली रोशनी को देख रहे होते हैं। शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आता है और अनार से रोशनी का फव्वारा निकलने लगता है।




अचानक फटा पटाखा, चारों तरफ फैली आग
कुछ ही सेकंड बाद अचानक अनार में जोरदार धमाका हो जाता है। पटाखा फटते ही उसमें से तेज आग और चिंगारियां निकलती हैं, जो सीधे दुकान के बाहर बैठी महिलाओं और बच्ची की तरफ बढ़ती दिखाई देती हैं। धमाके की आवाज और आग की लपटों को देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं। जिस पटाखे से कुछ पल पहले तक रोशनी निकल रही थी, वह अचानक डरावना रूप ले लेता है।
विज्ञापन


जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागीं महिलाएं
वीडियो में आगे दिखाई देता है कि पटाखे से निकली चिंगारियां दुकान के अंदर तक पहुंच जाती हैं। आग से बचने के लिए दुकान के बाहर बैठी महिलाएं तुरंत अंदर की तरफ भागती हैं। कुछ ही पलों में वहां धुआं और आग की लपटें दिखाई देने लगती हैं। अचानक हुए इस धमाके से आसपास मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है।

वीडियो देखकर लोगों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में दुकान, घर और लोगों के इतने करीब बड़े पटाखे जलाना बेहद खतरनाक हो सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के आसपास ऐसी आतिशबाजी से बचना चाहिए।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कुछ यूजर्स ने पटाखों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पटाखे खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं, कई लोगों ने सलाह दी कि पटाखे हमेशा खुले स्थान पर और सुरक्षित दूरी बनाकर ही जलाने चाहिए। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षा को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें