फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी से पहले पिता ने बेटी को दिया ऐसा सम्मान, अनोखा प्यार देख भर आईं सबकी आंखें

Fri, 17 Apr 2026 05:46 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Emotional Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के दिलों को छू रहा है, जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी को विदाई से पहले ऐसा सम्मान दिया कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
दिल छू लेने वाला वीडियो - फोटो : insagram/anjaliarora1_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Father Daughter Heart Touching: शादी सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं जोड़ती, बल्कि एक पिता के दिल का सबसे नाजुक हिस्सा भी अपने साथ ले जाती है। जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसे विदा करना किसी भी पिता के लिए आसान नहीं होता। यही वजह है कि कुछ पल शब्दों से नहीं, बल्कि एहसासों से लिखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के दिलों को छू रहा है, जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी को विदाई से पहले ऐसा सम्मान दिया कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


पिता का अनोखा प्यार
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि परिवार के सभी सदस्य एक जगह मौजूद हैं और दुल्हन बनने वाली बेटी सोफे पर बैठी है। तभी उसके पिता उसके सामने जमीन पर बैठ जाते हैं और एक थाली में रोली लेकर आते हैं। वे बेटी से कहते हैं कि वह अपने पैरों को रोली में रखे और फिर सफेद कपड़े पर अपने कदमों के निशान छोड़े। इसके बाद बेटी के हाथों की छाप भी उसी कपड़े पर ली जाती है।

सबसे भावुक क्षण तब आता है, जब पिता उन निशानों को अपने माथे से लगाते हैं। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर देता है और माहौल एकदम संवेदनशील हो जाता है।
विज्ञापन


विदाई का दर्द और प्यार
इसके बाद बेटी अपने पिता को एक फूल देती है और दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। इस दौरान बेटी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाती और फूट-फूटकर रो पड़ती है। घर के बाकी सदस्य भी उसे गले लगाते हैं और हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं। वीडियो में आगे पिता बेटी की नजर उतारते हुए उस पर से पैसे भी वारते हैं, जो भारतीय परंपरा में आशीर्वाद और बुरी नजर से बचाने का प्रतीक माना जाता है।
 


लोगों के दिलों को छू गया वीडियो
इस भावुक पल को @anjaliarora1_ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर दिल से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कई यूजर्स ने लिखा कि हर बेटी को ऐसा प्यार करने वाला पिता मिले, तो कुछ ने कहा कि यह वीडियो दिल को छू गया और आंखें नम कर गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें