फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेटी की जान बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे आ गया पिता, बच्ची को नहीं आने दी एक भी खरोंच

Tue, 17 Jun 2025 05:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी और अचानक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिर गई। उसी समय तेज रफ्तार से एक ट्रेन स्टेशन पर आ रही थी।
विज्ञापन
पापा ने बचाई बेटी की जान - फोटो : एक्स@awkwardgoogle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक पिता अपनी संतान के लिए किस हद तक जा सकता है, इसकी मिसाल एक वीडियो में देखने को मिलती है जो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने साबित कर दिया कि पिता का प्यार न सिर्फ गहरा होता है, बल्कि वह अपनी संतान के लिए जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी संतान की रक्षा करते हुए नजर आ रहा है। इंटरनेट पर हर कोई पिता की खूब सराहना कर रहा है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी और अचानक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में गिर गई। उसी समय तेज रफ्तार से एक ट्रेन स्टेशन पर आ रही थी। वहां मौजूद लोग इस घटना को देखकर हैरान रह गए और चीख-पुकार मच गई। किसी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। लेकिन उस बच्ची के पिता ने बिना पल गंवाए पटरी पर छलांग लगा दी। उन्होंने अपनी बेटी को सीने से लगाया और खुद उसे अपने शरीर से ढंकते हुए पटरी पर लेट गए। कुछ ही पलों में ट्रेन दोनों के ऊपर से गुजर गई। वहां खड़े लोगों की सांसें थम गई थीं। हर किसी को यही डर था कि शायद कोई चमत्कार ही उन्हें बचा सकता है।



ट्रेन के गुजर जाने के बाद भी सुरक्षित रहे पिता और बेटी
ट्रेन के गुजर जाने के बाद जब पिता और बेटी सुरक्षित खड़े हुए तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि दोनों को एक खरोंच तक नहीं आई। यह सीन देखकर कई लोग भावुक हो उठे, तालियों की गूंज स्टेशन पर फैल गई और कुछ ने भगवान को धन्यवाद भी दिया। इस पूरी घटना को एक यात्री या स्टेशन पर मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो पहले भी वायरल हो चुका था और अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना छलांग लगाते हैं और अपनी जान दांव पर लगा देते हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह आदमी असली सुपरमैन है, जिसने अपनी बच्ची के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “इस वीडियो ने मेरी आंखें नम कर दीं, पिता का प्यार सबसे महान होता है।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें