फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पिता और बेटे ने महिलाओं की मैक्सी पहनकर किया ऐसा डांस, एक्सप्रेशन देख लोग बोले- भाई गजब हो

Wed, 16 Apr 2025 09:47 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक बाप-बेटे की जोड़ी मलयालम गाने पर ऐसे मस्ती भरे अंदाज में नाचती नजर आ रही है कि देखने वाले अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे। खास बात ये है कि दोनों ने मर्दों वाले कपड़े नहीं, बल्कि महिलाओं की मैक्सी पहन रखी है।
विज्ञापन
पिता और बेटे का दमदार डांस परफॉर्मेंस हुआ वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @akhiloottan_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमारी हंसी फूट पड़ती है। यह रील्स और वीडियोज इतने मनोरंजक होते हैं कि न चाहते हुए भी हम इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आपने महसूस किया होगा कि अक्सर हम बचपन से मां के बहुत करीब रहते हैं। उनके साथ मस्ती-मजाक चलता रहता है। लेकिन पापा से थोड़ा फासला बना रहता है, क्योंकि वो अक्सर सख्त मिजाज के माने जाते हैं। हालांकि अब ये सोच धीरे-धीरे बदल रही है। अब पापा भी बच्चों के साथ दोस्त की तरह दिखते हैं। इसका बढ़िया उदाहरण एक वीडियो में देखने को मिला, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक बाप-बेटे की जोड़ी मलयालम गाने पर ऐसे मस्ती भरे अंदाज में नाचती नजर आ रही है कि देखने वाले अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे। खास बात ये है कि दोनों ने मर्दों वाले कपड़े नहीं, बल्कि महिलाओं की मैक्सी पहन रखी है। बेटा गुलाबी मैक्सी में है और पापा ने नीले रंग की मैक्सी पहन रखी है। इसे देख हर कोई अपनी  वीडियो की शुरुआत में पापा हाथ में कॉइल क्लीनर की बोतल को माइक बनाकर गाते हुए नजर आते हैं, जबकि बेटा गले में इडली बनाने वाला बर्तन हार की तरह पहनकर डांस करता है। दोनों का अंदाज इतना मजेदार है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाए।




पिता और बेटे का दमदार डांस परफॉर्मेंस हुआ वायरल
रसोई के कोने में एक महिला खाना खा रही हैं और दोनों को नाचते हुए देख रही हैं। देखने से लग रहा है कि वह बेटे की पत्नी होंगी। ये देखकर साफ पता चलता है कि इस परिवार में प्यार और मस्ती की कोई कमी नहीं है। बाप-बेटे की जोड़ी सिर्फ अच्छे स्टेप्स नहीं कर रही, बल्कि उनके एक्सप्रेशन इतने बढ़िया हैं कि पूरी महफिल ही लूट लेते हैं। यही वजह है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।
विज्ञापन


इंटरनेट पर मिल रही खूब सराहना
यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए जा रहे हैं और यूजर्स भी इसे अपनी स्टोरीज पर री-शेयर कर रहे हैं। बता दें कि अब तक इस वीडियो को 1 लाख 54 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। हर कोई इस जोड़ी की तारीफ कर रहा है। कई यूजर्स ने लिखा है कि बाप-बेटे की ऐसी बॉन्डिंग बहुत कम देखने को मिलती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें