सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम क्रिएटर यश श्रीवास्तव ने अपनी नन्ही बेटी अविका के साथ गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो साल 2004 में आई फिल्म 'खाकी' का मशहूर गाना 'दिल डूबा' पर सुर मिलाते नजर आते हैं। यश अपनी बेटी को गोद में लेकर गाना शुरू करते हैं और तभी अविका बिल्कुल सही मौके पर पिता के साथ जुगलबंदी करते हुए 'हां' कहती है। बेटी की यह मासूम हरकत देख यश भी हंस पड़ते हैं, लेकिन गाना जारी रखते हैं। इसके बाद दोनों की ट्यूनिंग ऐसा समां बांधती है कि लोग वीडियो बार-बार देखने को मजबूर हो जाते हैं।
2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो
बाप-बेटी की सुरीली जुगलबंदी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक 2.03 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो में दोनों पिता-बेटी मुस्कुराते हुए झूमते नजर आते हैं, बीच-बीच में अविका की प्यारी मासूम अदाएं गाने में अलग ही रंग भर देती हैं। अविका का अनस्क्रिप्टेड और स्वाभाविक पल लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो को देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अविका की टाइमिंग इतनी शानदार थी कि उसकी छोटी-सी एंट्री भी गाने का हिस्सा लग रही थी। दूसरे यूजर ने लिखा- यह वीडियो उन्हें अपने बचपन और उन गीतों की याद दिला गया, जिन्हें सुनते हुए वे बड़े हुए थे। बता दें कि यह यश और उनकी बेटी का पहला वायरल वीडियो नहीं है, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता-बेटी की ऐसी कई सिंगिंग क्लिप्स मौजूद हैं, जिन्हें लोगो ने खूब प्यार दिया है।
Viral Video: अनोखे तरीके से आर्मी पायलट ने किया गर्लफ्रेंड के सामने अपने प्यार का इजहार, दिल छू लेगा वीडियो
Viral Video: नन्ही बेटी के साथ डांस करते पिता ने जीता सोशल मीडिया पर लोगों का दिल, देखें वीडियो