रानीकोट फोर्ट, पाकिस्तान
- फोटो : Social media
रानीकोट फोर्ट
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जमशोरो में किर्थर रेज के लक्की पहाड़ पर स्थित रानीकोट फोर्ट को 'सिंध की दीवार' भी कहा जाता है। दरअसल, यह किला 32 किलोमीटर में फैला हुआ है और यह दुनिया का सबसे बड़ा किला भी है। इस किले के निर्माण को लेकर तरह-तरह की बातें होती हैं। कोई कहता है कि यह किला 20वीं सदी की शुरुआत में बना है तो कोई कहता है कि इस किले को सन् 836 में सिंध के गर्वनर रहे पर्सियन नोबल इमरान बिन मूसा बर्मकी ने कराया था, लेकिन असल में इसे किसने बनवाया था, कोई नहीं जानता।