महिला मजदूर अपने सिर पर कई ईंटें रखकर नाचती हुई
- फोटो : @sabitri95284 Instagram
Brick Balancing worker Viral video: गरीबी अक्सर व्यक्ति को ऐसे हुनर सिखा देती है जो औरो से अलग होता है। आपके अदंर छिपा हुनर गरीबी से लड़ने का एक सशक्त साधन बन सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ईंट भट्ठा पर काम करती महिला मजदूर का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला सिर पर कई ईंट रखकर मुस्कुराते हुए डांस करती नजर आ रही है। सिर में ईंट रखकर नाचती महिला का बैलैंस देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
Viral Video: प्री-वेडिंग शूट में फोटोग्राफर ने दूल्हा-दुल्हन को दिलवाए ऐसे पोज, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
वायरल वीडियो में एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाली महिला मजदूर सिर पर कई ईंट रखकर मुस्कुराते हुए डांस करती नजर आ रही है। सिर में ईंट रखकर नाचती महिला का बैलैंस देख आप भी हैरान रह जाएंगे। हैरानी की बात यह है कि इतना भारी बोझ उठाने के बावजूद वह फाल्गुनी पाठक के गाने 'सावन में' पर मजेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही है और मुस्कुराते हुए गजब के रिएक्शन भी दे रही है। सिर पर इतनी सारी ईंटों को बैलेंस करके डांस करना आसान नहीं होता। यह कोई एक्टिंग नहीं, बल्कि असली मेहनत का हुनर है।
सिर में ईंटें रखकर नाचती महिला का यह बैलेंस और आत्मविश्वास लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम
@sabitri95284 पर शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। मजदूर महिला के इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन (50 लाख) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
मजेदार अंदाज में एक्सप्रेशन के साथ डांस करती महिला मजदूर लोग के वीडियो को देख लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, जीवन के दुखों को नाचते गाते भूल जाओ। दूसरे यूजर ने लिखा, इससे खूबसूरत डांस कोई हो ही नहीं सकता। इससे यह तो पता चलता है कि, कड़ी मेहनत करने वाले लोग भी खुश रहना जानते हैं और छोटे-छोटे पलों में भी खुशी ढूंढी जा सकती है।