फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Resignation Letter: कर्मचारी ने ''मजा नहीं आ रहा...'' लिखकर छोड़ दी नौकरी, रेजिग्नेशन लेटर हुआ वायरल

Mon, 20 Jun 2022 03:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आमतौर पर जब कोई कंपनी या संस्थान से इस्तीफा देता है तो अपने अंदाज में इस्तीफा देने के लिए पत्र लिखता है। इस पत्र में वह अपने बॉस या कंपनी को देता है और अनुभव शेयर करता है। लेकिन शख्स ने रेजिग्नेशन लेटर में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है।
विज्ञापन
कर्मचारी ने ''मजा नहीं आ रहा...'' लिखकर छोड़ दी नौकरी - फोटो : Twitter @hvgoenka
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Resignation Letter: इंटरनेट पर कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर कब और क्या वायरल हो जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब रिजाइन लेटर (Resignation Letter) वायरल हो रहा है। क्रिएटिविटी दिखाने के लिए लोग कभी-कभी कुछ ऐसा करते हैं जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।  
विज्ञापन


अब इस बीच एक ऐसी ही क्रिएटिविटी सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिली है। एक शख्स ने अपनी नौकरी से इस्तीफा देने के लिए क्रिएटिविटी दिखाई है। दरअसल इस शख्स ने अपने बॉस को ऐसा इस्तीफा (Resignation Letter) लिखकर भेजा है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस रेजिग्नेशन लेटर की चर्चा खूब हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर इस शख्स ने अपने रेजिग्नेशन लेटर में ऐसा क्या लिख दिया है। 

आमतौर पर जब कोई कंपनी या संस्थान से इस्तीफा देता है तो अपने अंदाज में इस्तीफा देने के लिए पत्र लिखता है। इस पत्र में वह अपने बॉस या कंपनी को देता है और अनुभव शेयर करता है। लेकिन शख्स ने रेजिग्नेशन लेटर में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है। उसने सिर्फ दो टूक लिखकर अपना इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस रेजिग्नेशन लेटर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इतनी जल्दी में था कि उसने एक रफ पेपर के पीछे ही रेजिग्नेशन लेटर लिख दिया। इस लेटर को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर और LinkedIn पर शेयर किया है। 
 

इस्तीफा देने वाले शख्स ने लिखा है कि डियर सर, मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मजा नहीं आ रहा। आपका राजेश। इस इस्तीफे का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने कैप्शन में लिखा है कि यह लेटर छोटा है, लेकिन बहुत गहरा है। एक गंभीर समस्या जिसका समाधान हम सभी को करना है...। 

गोयनका के इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स किया है। एक ने लिखा है कर्मचारी साफ-साफ बोलने वाला है जबकि एक और यूजर ने लिखा है कि आखिर उसको क्या परेशानी थी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा भगवान सभी को ऐसा एटीट्यूड दें। 

इससे पहले भी कई बार अनोखे रेजिग्नेशन लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। हाल ही में एक रेजिग्नेशन लेटर वायरल हुआ था जिसमें शख्स ने सिर्फ तीन शब्दों में अपना इस्तीफा दे दिया था। उसने लिखा था गुड मॉर्निंग सर, आई एम लीविंग। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें