फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Memes On Elon Musk: एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को नौकरी से निकाला, इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़

Fri, 28 Oct 2022 01:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

ट्विटर में की गई  छटनी के बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स कई तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क ने पराग अग्रवाल को नौकरी से निकाला तो इंटरनेट पर आई मीम्स की बाढ़ - फोटो : Twitter @krshukla18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Memes On Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने आखिकार ट्विटर को खरीद लिया है। एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा है। टेस्ला के प्रमुख ने ट्विटर को खरीदने के बाद लिखा कि पक्षी आजाद हो गया है। एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदते ही इसके सीईओ पराग अग्रवाल और सीएफओ नेड सेगल को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके साथ ही कंपनी हेडक्वार्टर से भी दोनों को बाहर निकलवा दिया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कंपनी के लीगल अफेयर्स एंड पॉलिसी चीफ विजया गड्डे को भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मस्क ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ट्विटर की एड पॉलिसी में भी बदलाव किया जा सकता है। एलन मस्क का कहना है कि उनकी इच्छा है कि ट्विटर सबसे अच्छा एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म हो, जहां पर सभी उम्र के लोग फिल्में देख सकें या वीडियो गेम खेल सकें। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह डील पैसा कमाने के लिए नहीं की है, बल्कि इंसानियत की मदद करने लिए की है। 

एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद सभी को इस बात अंदाज था कि वह हंगामा मचाएंगे। इधर अब सोशल मीडिया पर भी हंगामा मच गया है। ट्विटर में की गई इस छटनी के बाद से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स कई तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार और फिल्मी मीम्स जमकर शेयर कर रहे हैं। इन मीम्स को देखकर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर #ParagAgrawal ट्रेंड कर कर रहा है। कई लोगों को सरकारी की याद आ रही है।
विज्ञापन



एक यूजर ने लिखा है, देखा प्राइवेट नौकरी करने का नतीजा। इसी तरह प्राइवेट नौकरी को लेकर कई यूजर्स ने भी ट्वीट किए हैं।
 

एक और यूजर ने कुछ दिनों पहले चीन के पूर्व नेता हू जिंताओ को पार्टी की मीटिंग से बाहर किए जाने का एक क्लिप शेयर किया है। हू जिंताओ पर पराग अग्रवाल का चेहरा और शी जिनपिंग पर एलन मस्क का चेहरा लगाया है। 
 

एक यूजर ने अग्रवाल स्वीट्स की तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि ''#ParagAgrawal की ट्विटर हेडक्वार्टर के सामने धमाकेदार वापसी। इसी तरह कई यूजर्स ने मजेदार मीम्स शेयर किए हैं जो हम आपके लिए लेकर आए हैं। 
 
 
 

 
 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें