वीडियो में हाथी की दयालुता को देखा जा सकता है। हाथी ने जो किया है, वो इंसानों के लिए एक बड़ी सीख है। दरअसल, जंगल में एक हाथी ने शेरनी पर हमाल बोल दिया, लेकिन जब उसने शेरनी के साथ उसके बच्चों को देखा तो, फिर उसने कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी अपने शावकों के साथ आराम कर रही है। इस दौरान हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हमले के डर से शेरनी ने अपने एक बच्चे को मुंह में दबा लिया और बचकर भागने लगी। लेकिन उसके दो बच्चे वहीं छूट गए, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे देखकर कहा जा सकता है कि जानवरों में बच्चों के प्रति बेहद प्यार होता है।
Dire Wolves: फिर से धरती पर वापस लाए 'डायर वुल्फ', 12000 हजार साल पहले हो चुके थे विलुप्त, वैज्ञानिकों का कमाल
वीडियो मे दिखी हाथी की दयालुता
जब हाथी शेरनी के दूसरे बच्चे के पास पहुंचा, तो उसने हमला नहीं किया। बच्चे को देख रुक गया और बच्चों को जाने दिया। वीडियो में हाथी की इस दयालुता को आप साफ देख सकते हैं। हाथी की इस दयालुता पर लोग खूब प्यार लूटा रहे हैं।
Indian Railways: जंक्शन, टर्निमल और सेंट्रल में क्या होता है अंतर? जानिए रेलवे क्यों देता है ये नाम
हाथी की तारीफ
हाथी के इस वीडियो पर लोगों का कहना है कि यह सोच से भी परे हैं। यह देखकर कहा जा सकता है कि जानवरों में किसी के भी बच्चों के प्रति प्यार होता है। दूसरे यूजर का कहना है कि हाथी भी जानता है कि आखिर बच्चों से कैसे व्यवहार करना है। इस हाथी ने दिल जीत लिया। कुछ लोगों ने शेरनी तारीफ की है कि उसने अपने बच्चों को बचाना नहीं छोड़ा। वीडियो देखकर लगता है कि हाथी के पैर में चोट लगी हुई है।
वायरल वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंस से एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 23 हजार लोगों ने लाइक किया है।