Elephant Trunk Shower Viral Video In Hindi: हाथियों की मासूमियत और मजेदार हरकतें लोगों को खूब पसंद आती हैं। हाथियों से जुड़े कई मजेदार और प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं। इन वीडियो में हाथी कभी फुटबॉल खेलते हुए, तो कभी पानी में खेलते और मस्ती करते दिखाई देते हैं। हाल ही में एक हाथी का ऐसा ही एक बेहद प्यारा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें हाथी अपनी सूंड में पानी भरकर सामने खड़े बच्चों पर डालता नजर आ रहा है।