Elephant Shakes Mango Tree To Eat Mangoes Viral Video: हाथी दुनिया के सबसे समझदार जानवरों में से एक माना जाता है। इसकी याददाश्त इतनी तेज होती है कि, यह कई वर्षो तक रास्ते, जगहें और लोगों को याद रख सकता है। हाथी परिस्थितियों के अनुसार फैसले लेने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता भी रखता है। कई बार भोजन पाने के लिए वह अपनी सूझबूझ का ऐसा इस्तेमाल करता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। हाथियों से जुड़े वीडियो लोगों को बेहद पसंद आते हैं और उनका दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी ने आम खाने के लिए ऐसा दिमाग लगाया है। जिसे देख आप भी हाथी की समझदारी की तारीफ करेंगे।